फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Tourism: पर्यटन को बढ़ावा देने सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में दिए सुझाव, टूरिस्ट सर्किट बनाने की मांग

Fri, 30 Sep 2022 01:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Tourism: पर्यटन को बढ़ावा देने सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में दिए सुझाव, टूरिस्ट सर्किट बनाने की मांग
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर में टूरिस्ट सर्किट बनाने सांसद शंकर लालवानी ने दिए सुझाव - फोटो : सोशल मीडिया
देश के कई शहरों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए। सांसद लालवानी ने राष्ट्रीय पर्यटन नीति के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने इंदौर और आसपास के पर्यटन स्थलों को जोड़कर  टूरिज्म सर्किट बनाने की मांग की। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कहा कि बड़े और महत्वपूर्ण शहरों को केंद्र में रखकर आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का विकास किया जाए। जैसे इंदौर को केंद्र में रखकर ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू होते हुए उज्जैन जाकर वापस इंदौर से पर्यटक रवाना हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
मध्यप्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं - फोटो : अमर उजाला
फॉरेस्ट टूरिज्म को दिया जाये बढ़ावा 
फॉरेस्ट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संस्कृति, बोली, पहनावे आदि का समावेश किया जाए और पर्यटकों को जंगल लाइफ के साथ-साथ स्थानीय भोजन आदि की सुविधा भी दी जाए। एम्यूजमेंट पार्क, थीम पार्क आदि बनाकर पर्यटन स्थल विकसित किया जा सकता है। छोटे शहरों में सभागृह आदि सुविधाएं देकर माइस टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। इंदौर में 56 दुकान, सर्राफा देर रात तक खुले रहते हैं। अब धीरे-धीरे पूरे शहर को रात भर खोलने की तैयारी है। इसी तर्ज पर देश के कई शहरों को रात में खोलने की अनुमति देकर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। कुछ शहरों में विशेष आयोजन हों ताकि वहां भी पर्यटन बढ़े। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इंदौर के पास कई खूबसूरत ट्यूरिस्ट स्पॉट हैं, जिन्हें विकसित किया जा सकता है - फोटो : सोशल मीडिया
मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने का सुझाव
कोविड के कारण देश के छोटे-बड़े शहरों में चिकित्सकीय अधोसंरचना बेहतर हुई है, जिसका प्रचार कर मेडिकल टूरिज्म बढ़ाया जा सकता है। विदेशी मरीजों के लिए एयरपोर्ट से फ्री टैक्सी या किसी बीमारी के लिए मुफ्त में जानकारी आदि सुविधाएं देकर मेडिकल पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। बैठक में केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी समेत कई अधिकारी शामिल थे।

इन कमियों को करना होगा दूर
  • महेश्वर और मांडू के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन व्यवस्था नहीं है।
  • इंदौर के आसपास कोई बड़ा एम्यूजमेंट पार्क नहीं है।
  • धार, बाग जैसे छोटे पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग नहीं होती।
  • मालवा-निमाड़ में टूरिस्ट विलेज विकसित नहीं किए गए हैं 
  • इंदौर से ओंकारेश्वर और उज्जैन की कनेक्टिविटी कमजोर है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें