फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में प्रसाद की दुकान बिकी 1.72 करोड़ में, दर 2.68 लाख रुपये प्रति वर्गफीट

Wed, 26 Oct 2022 11:01 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक 64 वर्गफीट की दुकान 1.72 करोड़ रुपये में बिकी है। यानी 2.68 लाख रुपये प्रति वर्गफीट की दर से। 
 
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर खजराना गणेश मंदिर। - फोटो : सोशल मीडिया
आस्था के केंद्र मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित खजराना गणेश मंदिर परिसर में एक दुकान निर्धारित से छह गुना महंगे दामों पर बिकी है। इसकी कीमत इंदौर विकास प्राधिकरण ने 30 लाख रुपये तय की थी, लेकिन जब नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई तो सबसे ज्यादा दाम खजराना क्षेत्र के देंवेद्र राठौर ने इस दुकान के लगाए। उन्होंने 64 वर्गफीट की इस दुकान को 1.72 करोड़ रुपये में खरीदने की तैयारी दिखाई। 

खजराना मंदिर परिसर का विकास नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है। पहले परिसर में बाई तरफ प्रसाद, हार-फूल की दुकानें लगती थी। बाद में मार्केट मंदिर के प्रवेश द्वार के पास ही बना दिया गया। इस मार्केट में दुकान क्रमांक 1-ए को बेचा जाना था। टेंडर में छह लोगों ने इस दुकान को लेने में रुचि दिखाई। 40 लाख से लेकर 1.61 करोड़ रुपये तक में लोग इसे खरीदने को तैयार थे। देंवेद्र राठौर ने सबसे अधिक 1.72 करोड़ रुपये की राशि भरी थी। यह दुकान उन्हें आवंटित की जा रही है। खजराना मंदिर समिति प्रबंधन के घनश्याम शुक्ला ने बताया कि दुकान 30 साल की लीज पर दी गई है। परिसर में सबसे ज्यादा कीमत में यह दुकान बिकी है।
 
विज्ञापन

2 of 3
खजराना गणेश मंदिर परिसर। - फोटो : सोशल मीडिया
दो तरफ से खुली है दुकान
खजराना परिसर की दुकान क्रमांक- 1-ए का महंगा बिकना बताता है कि खजराना मंदिर की दुकान कितना कमा सकती है। यह मंदिर परिसर की पहली दुकान है और दो तरफ से खुली है। इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि इस दुकान से सबसे अधिक सामग्री की बिक्री होगी। वैसे, नियम बताते हैं कि इस दुकान से सिर्फ पूजन सामग्री, हार-फूल और प्रसाद ही बिक सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
खजराना गणेश मंदिर में इन चांदी के बर्तनों में लगेगा 56 भोग। - फोटो : अमर उजाला
आज लगेगा चांदी की प्लेट में 56 भोग
खजराना मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। भक्त चांदी की प्लेट में 56 भोग लगाएंगे। पहले प्लास्टिक की प्लेट में भोग लगाया जाता था, लेकिन समिति ने अन्नकूट के लिए खास तौर पर चांदी की प्लेट तैयार कराई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें