फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Hingot War: आज आमने-सामने होंगे कलंगी और तुर्रा के वीर, हिंगोट युद्ध में होगी आग की बारिश

Wed, 26 Oct 2022 08:44 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पड़वा पर होने वाला हिंगोट युद्ध बुधवार को होगा। इसमें कलंगी और तुर्रा की सेनाएं बारूदों से भरे हिंगोट लेकर आमने-सामने होंगी। 
 
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर में हिंगोट युद्ध का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 मध्यप्रदेश में दिवाली की अपनी खास परंपराएं हैं। इनमें खास है इंदौर जिले के गौतमपुरा में होने वाला हिंगोट युद्ध। इसमें कलंगी और तुर्रा नाम की दो सेनाओं के बीच आमने-सामने का युद्ध होता है। दोनों ही एक दूसरे पर हिंगोट बरसाते हैं, जो बारूद से भरा एक खास तरह का फल होता है। जलाकर जब उसे सामने वाली सेना पर फेंका जाता है तो ऐसा लगता है कि आग बरस रही है। लाखों लोग इस हिंगोट युद्ध को देखने गौतमपुरा पहुंचते हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 3
इंदौर में कुछ इस तरह फेंके जाते हैं हिंगोट। - फोटो : सोशल मीडिया
ईश्वर की आराधना के बाद शुरू होता है युद्ध
गौतमपुरा के हिंगोट युद्ध को लेकर दोनों ही सेनाओं के योद्धाओं में उत्साह है। भगवान देवनारायण मंदिर में दोनों सेनाओं के योद्धा पहुंचते हैं। आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद ही हिंगोट युद्ध शुरू होता है। कोविड काल में दो साल से हिंगोट युद्ध नहीं हुआ था। इस बार इसे लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गौतमपुरा का हिंगोट युद्ध देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। - फोटो : अमर उजाला
गुदा निकालकर भरा जाता है बारूद
हिंगोट एक स्थानीय फल है, जो नींबू के आकार का होता है। बाहरी हिस्सा सख्त और अंदर गुदा भरा होता है। गुदा निकालकर बारूद भरा जाता है। जलाने पर हिंगोट किसी तीर की भांति सामने वाली सेना पर जाकर गिरता है। हिंगोट बनाने की प्रक्रिया युद्ध से काफी पहले शुरू हो जाती है। 

सूर्य ग्रहण की वजह से एक दिन टला 
आम तौर पर हिंगोट युद्ध दीपावली के दूसरे दिन होता है। सूर्य ग्रहण की वजह से 25 अक्टूबर को इसका आयोजन नहीं हो सका और 26 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है। युद्ध को लेकर प्रशासन ने अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने हिंगोट युद्ध के आयोजन स्थल का जायजा लिया। हादसों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग को भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें