रविवार को इंदौर के पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ देखी गई, जिसमें स्टूडेंट्स की संख्या अधिक रही। पुलिस लगातार लोगों को चेतावनी देती रही, लेकिन कुछ लोग अब भी जोखिम उठाते दिखे। इंदौर के आसपास स्थित पिकनिक स्थलों पर बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।
यह भी पढ़ें...
Monsoon: इंदौर पर जल्द मेहरबान होगा मानसून, चक्रवात बना रोड़ा, जानें क्या कहते हैं जुलाई में बारिश के आंकड़े
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि वीकेंड के दौरान पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। इसके साथ कलेक्टर आशीष सिंह ने तिंछा फॉल, चोरल फॉल, सीतलामाता फॉल, कजलीगढ़, मेहंदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड जैसे 100 से अधिक एकांत और खतरनाक पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इन सब प्रयासों के बावजूद भी रविवार को कई जगह लोग एकांत में और खतरनाक जगहों पर जाते दिखे। वहीं इंदौर के पास खुड़ैल के पेडमी गांव में एक ज्योतिष वैभव (45) पुत्र जगदीश जोशी की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था। शाम के समय वह तालाब में कमल तोड़ने गया था। इस दौरान वह पानी में दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। रात में सर्चिंग कर उसका शव रविवार को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।