फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आपा खो बैठी युवती, ज्वेलरी दुकान तोड़ने पहुंचे निगमकर्मी को जड़े चांटे, डर गए अधिकारी

Sat, 24 Aug 2024 04:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ज्वेलरी की दुकान हटाने पहुंचे थे निगक कर्मचारी, रोजी रोटी बर्बाद होते देख युवती का गुस्सा फूट गया। पहले मिन्नतें की फिर चांटा मार दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 2
युवती ने जड़े चांटे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में नगर निगम के एक कर्मचारी पर युवती का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम की टीम इंदौर की लोकप्रिय मेघदूत चौपाटी पर लगी दुकानें हटाने गई थी। वहां एक युवती ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान भी लगाई थी। जब नगर निगम की टीम ने उसकी दुकान से सामान निकालना शुरू किया तो युवती ने सामान हाथ लगाने को मना किया। जब निगमकर्मी नहीं रुके तो युवती का गुस्सा फूट पड़ा और उसने एक निगमकर्मी को चांटे रसीद कर दिए। आसपास खड़े नगर निगम के अधिकारी भी युवती का गुस्सा देखकर सकपका गए। युवती का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था और वह लगातार निगम कर्मचारियों और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाए जा रही थी। उसने कहा कि मेरी ज्वेलरी को हाथ मत लगाना। मैं अपनी दुकान तोड़ने नहीं दूंगी। बाद में युवती के परिचितों ने उसका गुस्सा शांत करवाया। युवती के शांत होने पर निगम कर्मचारियों ने उसकी दुकान तोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
युवती का गुस्सा परिजन ने शांत करवाया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
निगम ने युवती के खिलाफ केस दर्ज करवाया
नगर निगम ने युवती के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। विजयनगर पुलिस के मुताबिक फरियादी का नाम देवकरण यादव निवासी शांतिनगर छोटा बांगड़दा है। युवती का नाम रिषिका अरगल है। देवकरण नगर निगम के अतिक्रमण दल क्रमांक-9 में पदस्थ है। गुरुवार को अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक करमेंद्र जांगिड़, मनोहर गौर, राहुल गौर, अभिषेक यादव, महेंद्र चौहान आदि के साथ मेघदूत चौपाटी पर अतिक्रमण हटाने आया था। उसी समय युवती ने उसके साथ मारपीट की। युवती पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज करवाया है। एसआइ अनिल गौतम के मुताबिक देर रात अफसर थाने पहुंचे और रिषिका के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

अतिक्रमण हटाने गई थी निगम की टीम
मेघदूत चौपाटी शहर की लोकप्रिय चौपाटी है। यहां पर बड़ी संख्या में खानपान के स्टाल लगते हैं। इसके साथ कई लोग ज्वेलरी, फूल, डेकोरेशन के स्टाल भी लगाते हैं। निगम अधिकारियों ने कहा कि कई लोगों ने चाट नाश्ता के ठेले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें लगा कर रास्ता रोक रखा था। रिषिका अरगल ने भी ज्वेलरी की दुकान लगा ली थी। हम वहां पर अतिक्रमण हटाने गए थे। रिषिका ने निगमकर्मियों से हुज्जत की और देवकरण को चांटा मार दिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें