फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्रचार के अंतिम दौर में शिवराज का इंदौर में रोड शो, पंचम की फेल में मुन्ना के घर किया नाश्ता

Mon, 04 Jul 2022 02:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में रोड शो किया। वे अलग-अलग जगहों पर पहुंचे। बारिश आई तो छाता लेकर लोगों से मिलने पहुंचे। जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। 
विज्ञापन
1 of 6
इंदौर में सीएम शिवराज का रोड शो - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा-कांग्रेस ताकत से जुटी है। भाजपा में तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान खुद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और लगातार दौरे कर रहे हैं। इस कड़ी में सीएम शिवराज ने इंदौर में रोड शो किया। सीएम लोगों से घर-घर जाकर मिले। आज दिनभर सीएम के कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन

2 of 6
बच्ची को दुलार करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
रोड शो के दौरान सीएम के पास नन्हीं बच्ची को लाया गया। सीएम ने बच्ची को गोद में लिया, दुलारा और साफा भी पहनाया।
विज्ञापन

3 of 6
सीएम ने मुन्ना के घर किया नाश्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम अपने रोड शो की शुरुआत से पहले पंचम की फेल में मुन्ना कुन्हारे के घर पहुंचे और यहां पर चाय-नाश्ता किया। मुन्ना ने सीएम को इंदौरी पोहे, कचौरी, खमण, जलेबी और तीखी और मीठी चटनी का नाश्ता करवाया। इस दौरान भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौजूद रहे। 

4 of 6
जनसभा में जनता का अभिवादन करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

रोड शो के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई अब हिन्दी में भी होगी। मैं अंग्रेजी के साम्राज्य को खत्म कर दूंगा, ताकि मध्यप्रदेश में हिन्दी में पढ़ाई हो सके। गरीब के बेटा-बेटी यदि मेडिकल की पढ़ाई करते हैं, चाहे फिर वह प्राइवेट कॉलेज ही क्यों नहीं हो, उसकी फीस मामा भरेगा। संबल योजना के तहत प्रतिभावान बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी। कॉलेज एडमिशन में लड़कियों को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मैं देखता था कि गरीब माताएं बच्चे को जन्म देने के बाद एक सप्ताह भी आराम नहीं करती थीं। वे मेहनत मजदूरी करने बच्चे को लेकर निकल जाती थीं। उन्हें देखकर मैं सोचता था कि हे भगवान वो दिन कब आएगा, जब हमारी ऐसी माताएं-बहनें एक दो महीना आराम कर लें। इसलिए मामा ने उनके खाते में 16 हजार रुपये डालना शुरू किया। हम फिर से संबल योजना लागू करने जा रहे हैं। हम अवैध कॉलोनियों को वैध करेंगे। हर गरीब को मकान बनाकर देंगे।
विज्ञापन

5 of 6
संबोधित करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम ने मंच से इंदौर-2 नंबर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला की तारीफ करते हुए कहा कि आपने यहां कई विकास के काम किए हैं। अब अपना विधानसभा क्षेत्र ऐसा बनाएं कि एक भी हितग्राही सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भी 5 लाख तक का इलाज फ्री मिलेगा। भाजपा का महापौर नहीं हुआ तो ठीक से काम नहीं कर पाएंगे। लड़ाई-झगड़े में ही पूरा समय निकल जाएगा। महापौर के बिना हम अच्छे से काम नहीं कर पाएंगे। महापौर तो ठीक पार्षद के बिना भी काम नहीं चलेगा, इसलिए हमारे पार्षदों को भी जिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम को देखने सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उदयपुर व महाराष्ट्र की घटना पर कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गला काटकर मार डाला, यहां कांग्रेस की सरकार थी। महाराष्ट्र में भी यही हुआ, वहां भी शिवसेना और कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान विजयवर्गीय ने कहा, 1990 के पहले पंचम की फेल में कुछ नहीं था, लेकिन अब यहां काफी विकास हुआ है। इधर सीएम के आने की खबर मिलते ही पंचम की फेल में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए। उनके स्वागत के लिए लोग लाइन में खड़े हो गए। सीएम ने भी पंचम की फेल में घरों में जाकर लोगों से बात की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें