Indore Couple: इंदौर से शिलांग घूमने पहुंचे दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव 11 दिन बाद गहरी खाई में मिला, लेकिन पत्नी सोनम अब भी लापता है। शव से न मोबाइल मिला, न पर्स, न ही राजा की पहनी सोने की चेन और अंगूठी, केवल एक स्मार्ट वॉच मिली है, जिसके बाद संदेह और गहराता जा रहा है। हालांकि शव जिस जगह मिला, वहां पहले भी खोज हुई थी, लेकिन सवाल ये है कि इतने दिन तक शव सर्चिंग टीम को क्यों नहीं दिखा? इस पूरे मामले को समझते हैं विस्तार से।