इंदौर में गौ सेवा समिति ग्रुप ने अमावस्या के दिन गौसेवा करके इसका महत्व बताया। ग्रुप के सदस्य विजय शारदा ने बताया कि हमारे धर्म में सेवा का विशेष महत्व है। हम पिछले तीन साल से प्रत्येक माह की पूर्णिमा और अमावस्या पर शहर की विभिन्न गौशालाओं में जाकर गौ माता को पौष्टिक आहार देते हैं। इस बार भी हमने हरी मक्का की घास, उड़द की चूरी, गेहूं का चौपड़, गुड़ के लड्डू इत्यादि दान किया। हर युवाओं, बच्चों और हर वर्ग को सेवा का महत्व बताते हैं। यदि आप महीने में एक बार भी कुछ अच्छा काम करते हैं तो उसकी खुशी हमारे जीवन में असर डालती है। उससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा हमारे करियर, परिवार, जीवन हर क्षेत्र में प्रभाव डालती है। इसलिए हम लोगों को सिखाते हैं कि भले ही महीने में एक दिन आप अच्छा काम करें लेकिन कुछ न कुछ जरूर अच्छा करें।
गौ सेवा समिति ग्रुप के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
गौशाला पर किया पूजन अर्चन
गौ सेवा समिति ग्रुप के सदस्यों ने शहर के पश्चिम क्षेत्र पंचकुइया स्थित श्री अखंड धाम मंदिर और जय सियाराम बाबा मंदिर गौशाला पर जाकर पूजन अर्चन किया। इस सेवा में चंद्रशेखर नीमा, विजय शारदा, श्याम एवं विष्णु गुप्ता, एलएन राठी, आरएस गोयल, अनुराग नीमा, शैलेंद्र नीमा, मुकेश ठाकुर, चंद्रशेखर नीमा, दुर्गा प्रसाद जोशी, हरमोहन नीमा, मनोज नीमा, श्रीकिशन तिवारी, गणेश नीमा, प्रहलाद नीमा, विष्णु गुप्ता, विजय हेड़ा, रूपा हेड़ा, द्वारकादास नीमा, हरीश उप्पल, ओमप्रकाश, बालकृष्ण नीमा, हरमोहन नीमा, प्रहलाद नीमा, दिलीप भंडारी, जगदीश झवर, द्वारकादास पोरवाल, कैलाश राठौड़, मुकेश ठाकुर, सरला गोयल, उमा नीमा, किरण नीमा आदि मौजूद थे।