इंदौर में मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से रणजीत हनुमान मंदिर सहित शहर के अनेक मंदिरों में लंबी कतारें लगी रही। सुबह छह बजे कांकड़ आरती हुई। दिनभर मंदिरों में दर्शन करने का सिलसिला जारी रहा। शाम को महाआरती हुई। कई मंदिरों पर हनुमान जी को फूल बंगले में सजाया गया। अमर उजाला के फोटोग्राफर जयेश मालवीय ने शहर के प्रमुख मंदिरों की तस्वीरें ली...
विज्ञापन
2 of 6
पितृ पर्वत
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पितृ पर्वत स्थित पितृरेशवर हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन को भक्त उमड़े।
विज्ञापन
3 of 6
वीर बगीची मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पंचकुइया स्थित वीर बगीची मंदिर में वीर अलीजा सरकार का स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार कर फूल बंगला सजाया गया।
4 of 6
रणजीत हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में गुजराती शैली थीम पर बाबा का श्रृंगार हुआ, सुबह 6 बजे आरती हुई, यहां सुबह से बाबा के दर्शन के लिए हजारों भक्तों की लंबी कतार लगी रही, जयकारे लगाए।
विज्ञापन
5 of 6
खजूरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सुभाष चौक खजूरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हनुमानजी का स्वर्ण आभूषण किया गया। फूल बंगला सजाया और सुबह 6 बजे काकड़ आरती हुई, इसमें सैकड़ो भक्त सम्मिलित हुए।
सिद्धेश्वर वीर हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
चिड़ियाघर के सामने स्थित प्राचीन श्री सिद्धेश्वर वीर हनुमान मंदिर में बड़े बालाजी का स्वर्ण वरक से श्रृंगार कर फूल बंगला सजा, यहां हजारों भक्त दर्शन को उमड़े।