प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने वाले दो एनआरआई दोस्तों ने भारत के दो दोस्तों के साथ मिलकर एक गाना तैयार किया है। जो प्रवासी भारतीय दिवस पर आधारित है।
इंदौर मेें चार दोस्त साथ पढ़ते थे। 32 साल पहले दो दोस्त सैन फ्रांसिस्को और ह्यूस्टन चले गए और दो दोस्त नईदिल्ली और भोपाल चले गए। अब प्रवासी सम्मेलन के लिए मिले तो चारों ने मिलकर एक गाना तैयार किया। उसकी लांचिंग शनिवार को होगी।
इस गाने में मशहूर इंदौरी राजीव नेमा भी साधु का किरदार निभा रहे है। चारों दोस्त एसजीआईटीएस काॅलेज में इंजीनिरिंग की पढ़ाई करते थे। प्रवासी दिवस के लिए बनाया गया गीत कबीरदास के भजनों से प्रेरित है। इसमें एक साधु और एक एनआरआई की बातचीत है। गाने की शूटिंग इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हुई हैै।