सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर में थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
लवजिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा
शिवराज ने कहा कि कई छलिया बैठे हैं, जो जमीन की गड़बड़ कर रहे हैं। कई दूसरे धर्म वाले अगर आदिवासी की जमीन नहीं खरीद पाते हैं तो आदिवासी की बेटी से शादी कर के जमीन उसके नाम पर ले लेते हैं, ये पाप है। ये लव नहीं, लव के नाम पर जिहाद है और मैं किसी भी कीमत पर मध्यप्रदेश की धरती पर लवजिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा। ये हमारा समाज है, हमारे लोग हैं, कोई भी हमारे बच्चों को नहीं छल सकता है, शादी कर ले और 35 टुकड़े कर दे, क्या हम ये सहन करेंगे। हम ये सहन नहीं करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो लवजिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा। कई बार तो सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए आदिवासी से शादी कर लेते हैं। अगर ऐसा हुआ तो हम ऐसे कानून पर भी विचार करेंगे कि ऐसे लोगों की जमीन का अधिकार ही खत्म हो जाए। पेसा हमें ये अधिकार देता है कि अगर किसी ने छलकपट से जमीन हथिया ली तो ग्राम सभा उस पर हस्तक्षेप करेगी और उसकी जमीन उसे वापस दिला सकेगी।
पलायन रोक दूंगा
सीएम ने कहा कि मामा का संकल्प है, न खाऊंगा न खाने दूंगा। 2.5 साल कोविड में निकल गए और अब 2.5 साल में से मैं निकल रहा हूं जगह-जगह, जहां गड़बड़ होगी वहां कार्रवाई होगी। बेईमानी करने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं। दलालों से भी सावधान रहना ये भी कह रहा हूं। कई दलाल घुस जाते हैं। इसकी सरकार आई तो इसमें, उसकी सरकार आई तो उसमें। आने वाले 5 साल के लिए हम योजना बना रहे हैं कि आने वाले 5 साल में मध्यप्रदेश में पलायन को जीरो करेंगे। मध्य प्रदेश छोड़कर बाहर काम करने की नौबत ना आए, इसकी हम कोशिश करेंगे। हां, अगर बेहतर रोजगार मिलता है। स्किल्ड डॉक्टर, इंजीनियर, राजमिस्त्री है। उनको ज्यादा मजदूरी मिलती है तो वह बाहर जाएं; लेकिन मजबूरी में न जाए। हमने कानून बना दिया है कि ज्यादा ब्याज पर अगर कोई पैसा देगा तो उसका कर्जा माफ कर दिया जाएगा। अब एक माइक्रो फाइनेंस योजना की जरूरत पड़े तो पंचायत में ही 5 हजार रुपया जरूरत के वक्त गरीब को मिल जाए। बाद में उसे वापिस कर दे। ऐसी व्यवस्था करने का विचार मेरे मन में आया।