फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM in Indore: इंदौर में सीएम का अलग अंदाज, बच्चों को सुनाई आजादी की कहानियां

Fri, 02 Sep 2022 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

CM in Indore: इंदौर में सीएम का अलग अंदाज, बच्चों को सुनाई आजादी की अनसुनी कहानियां CM in Indore: Different style of CM in Indore, stories of freedom narrated to children
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज ने बच्चों से सीधा संवाद किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर में थे। वे अभय प्रशाल में "तेरा वैभव अमर रहे मां" कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस मंच से शिवराज सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। सीएम ने मामा बनकर बच्चों को आजादी की कहानियां सुनाईं। 

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज ने सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चेप्टर का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं के साथ खुला संवाद किया। कुछ जानी-अंजानी आजादी की कहानियां बच्चों को सुनाई। सीएम के साथ बच्चों की केमिस्ट्री यादगार बन गई। अपने बीस मिनट के बच्चों से वार्तालाप के दौरान मुख्यमंत्री देश-भक्ति के रंगों में सभी को भिगोया। सीएम ने सभी बच्चों को पर्यावरण की रक्षा, सबका सम्मान और विश्व-कल्याण का संकल्प भी दिलाया।
 
विज्ञापन

2 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज ने सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चेप्टर का शुभारंभ किया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् सदैव ही भारत का ध्येय रहा है। हमारे देश ने इस भाव को अपने अंदर समाहित किया है। उन्होंने कहा कि पांच हजार साल से पुराने हमारे देश का ज्ञात इतिहास रहा है। जब तथाकथित विकसित देशों में सभ्यता का सूर्य उदय भी नहीं हुआ था, तब भारत में वेदों की ऋचाएँ गढ़ ली गई थीं। उन्होंने कहा कि देश-भक्ति के भाव के साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

सीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह एवं उधम सिंह द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान और स्वतंत्रता की लड़ाई का वृतांत सुनाया। क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के संकल्प के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव इन्हीं क्रांतिकारियों के स्मरण में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मठ और ईमानदार नागरिक ही देश एवं प्रदेश का निर्माण करते हैं। आज की युवा पीढ़ी को ऐसा ही नागरिक बन कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरू और बहन-बेटियों का सम्मान और इज्जत करने का भाव अपने अंदर विकसित करने का संकल्प लेने की बात कही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
5 स्कूली बच्चे क्रांतिकारी और महापुरुषों की वेशभूषा में मंच पर आए। - फोटो : सोशल मीडिया
स्कूली बच्चों से खचाखच भरे अभय प्रशाल को देखकर सीएम ने हर्षित स्वर में कहा कि आपको देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत को आजादी आसानी से नहीं मिली, इसके लिए हमारे सेनानियों और क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत से डटकर लोहा लिया और अंत में आजादी हासिल की। 

75 महापुरुषों पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन
सीएम शिवराज ने संस्थान द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाशित 75 महापुरुषों की जीवन गाथा पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान 75 स्कूली बच्चे क्रांतिकारी और महापुरुषों की वेशभूषा में मंच पर आए। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राज्य-सभा सदस्य कविता पाटीदार, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चेप्टर के चेयरमैन  विनोद अग्रवाल एवं संयोजक उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें