इंदौर के हर गली, मोहल्ले में चंद्रयान 3 Chandrayaan 3 की धूम रही। कालेज और स्कूल के स्टूडेंट्स हों या फिर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे। सभी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाते नजर आए।
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रयान पर इंदौरियों का जश्न
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
जब भी जश्न मनाने की बात होती है तो इंदौरी हमेशा आगे रहते हैं। इस बार मौका था चंद्रयान 3 Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग का। इंदौर के लोगों ने इसके लिए सुबह से तैयारी कर रखी थी और शाम 5 बजे से तो पूरे शहर में अलग ही रंग देखने को मिले। किसी ने घर के बाहर डीजी लगा रखा था तो किसी ने रंगोली से सजावट कर रखी थी। राजवाड़ा और 56 दुकान जैसे स्पाट तो पूरी तरह से दीपावली के रंग में रंगे थे।
विज्ञापन
2 of 6
राजवाड़ा का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
राजवाड़ा पर चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी। इसमें लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
राजवाड़ा पर आतिशबाजी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
चंद्रयान की लैंडिंग होते ही राजवाड़ा पर ढोल धमाके के साथ जय भारत और जय श्री राम के नारे लगने शुरू हो गए। यहां पर खूब आतिशबाजी हुई।
4 of 6
56 दुकान पर युवाओं की भीड़ ने खूब नारे लगाए।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
56 दुकान पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे। उन्होंने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए।
विज्ञापन
5 of 6
राजवाड़ा पर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सुना।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
राजवाड़ा पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात भी सुनी। सभी ने मोबाइल फोन से पूरे कार्यक्रम को रिकार्ड भी किया।
56 दुकान पर शहरवासियों ने खूब डांस किया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
56 दुकान पर शहरवासियों ने खूब डांस किया। इस दौरान दुकान संचालक भी जश्न में शामिल हो गए। रास्ते से निकलने वाले लोग भी बड़ी संख्या में 56 दुकान के इवेंट में शरीक हुए।