फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क कंपनी के फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, ग्राहकों को लालच देकर करते थे ठगी, 21 गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 01:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर से लोगों से कॉल कर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट की डीलरशिप देने व ग्राहकों को प्रोडक्ट बेचने के नाम ठगी की जाती थी। करोड़ों का हिसाब किताब पुलिस को मिला है। 
विज्ञापन
1 of 3
इस तरह चल रहा था कॉल सेंटर जहां काम करते थे युवक-युवतियां - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने शहर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त कॉल सेंटर से लोगों को कॉल कर कंपनी डीलरशिप देने के लिए कहा जाता था। आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बेचने पर कमीशन का लालच दिया जाता था। अपने खातों में ऑनलाइन रुपये जमा करवाते और प्रोडक्ट नहीं भेजते। आरोपियों ने करोड़ों रुपये की ठगी करना स्वीकार किया है।
 
विज्ञापन

2 of 3
इस तरह पेपर में लिखकर बताते थे कि कैसे करनी है लोगों से बात - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच के पास एक शिकायत आई थी। इसकी जांच फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल से करवाई गई। इस शिकायत में बताया गया कि फरियादी को वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क कंपनी की फर्जी डीलरशीप एजेंसी दिलवाने एवं उसके प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कस्टमर उपलब्ध करवाने का कहा गया। इसके बाद उससे 12500 रुपये लिए। बाद में कहा कि कस्टमर की डिमांड ज्यादा की है इसलिए और रुपये लगेंगे। इसके बाद 50 हजार रुपये और जमा करवा लिए। फरियादी को फंसाने के लिए उसे कहा कि ऐसा करने पर 15 हजार रुपये का कमीशन मिलेगा और अतिरिक्त प्रॉफिट मिलेगा। इस तरह कुल 62500 रुपये ठग लिए। बाद में कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। क्राइम ब्रांच ने फरियादी से कंपनी के बैंक खाते सहित अन्य जानकारी जुटाई। इसके बाद तुकोगंज थाना क्षेत्र के न्यू पलासिया स्थित प्रिंसेस पैराडाइस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर 404 नं. पर स्थित फर्जी कंपनी पर छापा मारा। यहां से आरोपी घनश्याम पाटीदार पिता कंवरलाल निवासी  इंदौर,देवराज पिता लखनलाल चौधरी निवासी इंदौर, उमेश मेहरा पिता सुनील निवासी इंदौर,अशोक पाटीदार पिता संतोष निवासी मूसाखेड़ी इंदौर, उज्जवल व्यास पिता दीपक निवासी इंदौर, रविशंकर सिंह पिता कैलाश निवासी इंदौर, हर्षित राव करंजकर पिता प्रकाश निवासी इंदौर के अलावा 14 महिला आरोपियों को हिरासत में लिया। कुल 21 आरोपी मौके से हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ग्राहकों की जानकारी व हिसाब किताब का रिकॉर्ड पुलिस ने किया जब्त - फोटो : सोशल मीडिया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क कंपनी का कॉल सेंटर चलाते हैं। यहां से कंपनी के नाम से 6262062400, 6262018599, 9584800109, 7470516171 नंबर से कॉल कर ग्राहकों से संपर्क करते हैं। उन्हें अपने घर के आसपास पार्ट टाइम बिजनेस का लालच देते हैं। कंपनी की  डीलरशिप एजेंसी दिलाने एवं कंपनी के प्रोडक्ट कस्टमर को बेचने का बोलते हैं और कहा जाता है कि प्रत्येक प्रोडक्ट डिलीवरी पर एक हजार रुपये का प्रॉफिट होगा। इस तरह दिनभर में जितने प्रोडक्ट बेचे जाएंगे उसके अनुसार लाभ होगा। झूठे विश्वास में लेकर ग्राहकों से अपने खातों में ऑनलाइन रुपये जमा करवाए जाते और बाद में उन्हें प्रोडक्ट नहीं भेजते। इस तरह से कई लोगों को शिकार बनाते थे। पुलिस ने  आरोपियों के पास से तीन दर्जन से ज्यादा मोबाइल, कंप्यूटर्स एवं ठगी के शिकार ग्राहकों की लिस्ट जब्त की। इनमें करोड़ों रुपये का हिसाब किताब लिका है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें