इंदौर शहर के अंदरूनी हिस्सों के साथ ही अब बाहरी हिस्सों में भी सफाई पर ध्यान दिया जाने लगा है। धार रोड का सिरपुर तालाब इसका उदाहरण है। जहां सड़क किनारे कूड़े कचरे के ढेर लगे रहते थे वहां पर जिला पंचायत ने सफाई के लिए अभियान चलाया और सूरत बदल दी।
विज्ञापन
1 of 3
दीवारों पर इस तरह करवाया गया है रंगरोगन
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वच्छ शहर इंदौर में अब हर तरफ स्वच्छता नजर आने लगी है। लोग जागरूक हो रहे हैं तो नगर निगम के अलावा दूसरे विभाग भी स्वच्छता में जुटे हैं। इसकी बानगी अब धार रोड पर भी नजर आने लगी है। जिस रोड के किनारे कचरा पड़ा रहता था वहां अब सफाई नजर आने लगी है। जिला पंचायत ने इसके लिए पहल की है और सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 3
पहले ऐसी हालत थी सड़क की। किनारे पर पड़ा रहता था कचरा।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इंदौर शहर से निकलते ही धार रोड के समीप सिरपुर तालाब के सामने कूड़े-कचरे का ढेर दिखाई देता था। शहर में प्रवेश करने पर तो सफाई दिखती थी लेकिन सिरपुर तालाब के सामने कचरों का ढेर दिखाई देने से शहर की स्वच्छ छवि पर गंदगी का धब्बा भी लग रहा था। इस बात की जानकारी जिला पंचायत सीईओ वंदना शर्मा को मिली। उन्होंने इसके लिए पहल की और जिला पंचायत के अमले के माध्यम से विशेष अभियान चलाया।
सफाई अभियान के बाद इस तरह बदल गई सूरत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अभियान के अच्छे परिणाम अब दिखाई दे रहें हैं। इस क्षेत्र में अस्त-व्यस्त फैले कचरे के ढेर अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। आस-पास की दीवारों को सुंदर बनाने के लिए रंगाई-पुताई करवाई गई है। कूड़े-कचरे को हटाने के लिए बाक पंचायत एवं एचएमएस की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। पिछले 15 दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कचरे के ढेर हटाए गए। रहवासियों और राहगीरों को कचरा इधर-उधर न डालने के लिए समझाया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम नजर आ रहे हैं और अब कचरे के ढेर की जगह सफाई नजर आ रही है।