फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर अग्निकांड: जिस कॉलोनी में हुआ हादसा वह है अवैध, मकान मालिक के खिलाफ दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का केस

Sat, 07 May 2022 12:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की स्वर्णबाग कॉलोनी स्थित इमारत में आग लगने की घटना के मामले में इमारत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। यह कॉलोनी अवैध है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि बारीकी से घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
आग बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
शहर की दो मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के मामले में मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर अलग-अलग विभागों की टीम पहुंची है जो घटना के कारणों का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। जिस कॉलोनी में यह हादसा हुआ है वह कॉलोनी भी अवैध है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर आग की लपटें ज्यादा थी इस कारण वहां रहने वाले लोग आग में जलें हैं जबकि पहली व दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। दो लोग नीचे कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति - फोटो : सोशल मीडिया
घटना के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

3 of 6
एफएसएल की टीम ने लिए सैंपल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इंदौर के विजय नगर थानांतर्गत स्वर्णबाग कॉलोनी की दो मंजिला इमारत में शुक्रवार देर रात को आग लग गई थी। इसमें सात लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष है। अधिकांश नींद में थे जिस कारण बचाव नहीं कर पाए वहीं कुछ की दम घुटने से मौत हो गई। दो लोग आग लगने के बाद ऊपर से नीचे कूदे, जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार चल रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि रात को बिजली गुल थी। जब बिजली आई तो एमसीबी ने आग पकड़ ली, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई।

4 of 6
यह है बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा जिसमें लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
यह बात भी सामने आई कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, इस कारण कुछ लोगोंको रस्सी के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतारा। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी थी लेकिन संकरी गलियां होने के कारण अंदर नहीं जा सकी।  पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम ईश्वर सिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया (45), आशीष (30), गौरव (38), आकांक्षा (25) है। दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिरोज, मुनीरा, विशाल प्रजाप्रति, अरशद, सोनाली पंवार और अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के वक्त इमारत में करीब 15 लोग थे। 
विज्ञापन

5 of 6
मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर जाने घायलों के हाल - फोटो : सोशल मीडिया
मप्र के मंत्री तुलसीराम सिलावट घटना के बाद अस्पताल पहुंचे। वहां घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।  उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि सभी का बेहतर इलाज किया जाए। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से  दुर्घटना में अकाल काल कवलित लोगों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री सिलावट ने कहा के दुर्घटना की जाँच के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता शासन की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य को देखा - फोटो : सोशल मीडिया

कलेक्टर ने कहा- दर्ज होगा 304-ए का मुकदमा, अवैध कॉलोनी है स्वर्णबाग
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि मामले में मकान मालिक के खिलाफ 304-ए का मुकदमा पुलिस कायम कर रही है। यह पता लगा रहे हैं कि घटना के पीछे कोई षड़यंत्र तो नहीं है हालांकि इसकी संभावना कम ही है। हमारी तकनीकी टीम मौके पर है जो जांच कर रही है। सरकार की ओर से मृतकों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों का इलाज भी सरकार की ओर से करवाया जा रहा है। अगर किसी प्राइवेट अस्पताल से कोई जरुरी टेस्ट करवाना होगा तो वह भी करवाएंगे। जिस कॉलोनी में यह घटना हुई है वह एमआर 9 और रिंग रोड के पास है। यह अवैध कॉलोनी है। यह जी प्लस 2 बिल्डिंग है। ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर कमरे किराए से दिए गए थे। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग है जहां धुआं बहुत उठा और यह धुआं ऊपर तक पहुंचा। सबसे पहले पार्किंग में ही शॉर्ट सर्किट हुआ था जिस कारण वाहन आग की चपेट में आ गए। यह बताया गया कि ग्राउंड फ्लोर पर आग की लपटें बहुत थी जिस कारण वहां रहने वाले लोग आग के कारण जले जबकि फर्स्ट व सेकंड फ्लोर पर धुआं अधिक था इस कारण दम घुटने की वजह से मौत हुई है। पांच लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। विदिशा का विनोद सोलंकी नामक युवक दूसरी मंजिल से कूदा था, लेकिन अंधेरा होने की वजह से गलत जगह कूद गया इस कारण गंभीर रूप से घायल हुआ। वह इंदौर में बार में काम करता है। इसी तरह तुषार प्रजापति नामक लड़का भी कूदने से घायल हुआ। मुनीरा खान भी घायल है। दो नागदा के लड़के भी घायल हैं, जिनको ऑक्सीजन दिया जा रहा है। धुएं के कारण दुम घुट गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें