फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्रेमी के साथ बेटी को देख भाई-पिता को आया गुस्सा, पीट-पीटकर कर दी प्रेमी की हत्या, शव फेंका नाले में

Tue, 24 May 2022 05:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खुड़ेल थाना क्षेत्र के गांव में एक बेटी के प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवती के पिता व भाई ने बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर हत्या कर दी। युवक शनिवार से लापता था। मंगलवार को उसका शव मिला। 
विज्ञापन
1 of 2
मृतक विनोद चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
खुड़ेल थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां परिवार के लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था, जो परिवार को पसंद नहीं था। प्रेमी के साथ बेटी को आपत्तिजनक अवस्था में देखने पर पिता व भाई का गुस्सा इतना बढ़ा कि प्रेमी की हत्या कर दी। 

खुड़ेल पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह मालाखेड़ी नाले के पास शव मिला था। इसकी पहचान विनोद पिता श्याम चौहान निवासी बडियाकीमा के रूप में हुई।  युवक शनिवार रात से लापता था। उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। बिजली के तार से गला घोंटने की बात भी सामने आई है।  शव पर बिजली के तार से गला घोंटने और शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि विनोद का एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व ही परिवार के लोगों ने युवती को विनोद के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद युवती ने ही फोन कर विनोद को मिलने बुलाया था। इसके बाद से वह लापता था। विनोद के पिता श्याम का कहना है कि शनिवार सुबह बेटे को एक फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को बेटे का शव एक खेत में मिला। उसकी हत्या की गई है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक की प्रेमिका से पूछताछ की। उसने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि परिवार के दबाव में आकर फोन कर विनोद को मिलने बुलाया था। जब वह आया तो पिता, भाई उसे खेत में ले गए। पापा और भाई ने उसे बुरी तरह पीटा। फिर वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
घटनास्थल जहां युवक को पीटा गया - फोटो : सोशल मीडिया

पिता और भाई ने समझाया था युवक को
विनोद और युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिवार वालों को थी। वे इस बात को लेकर युवती को समझा चुके थे, प्रेमी को भी समझाया था। मगर इसके बाद भी दोनों ने बात नहीं सुनी। जब बेटी को प्रेमी के साथ देखा तो भाई और पिता ने उसे खत्म करने की ठान ली। उसे पीटकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें