फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तीन मंजिला मकान की छत से कूदा, गद्दा डालकर लोगों ने बचाया, दूसरी तरफ होटल की चौथी मंजिल पर चढ़ा कुक

Thu, 02 Jun 2022 05:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक युवक मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया। लोगों ने नीचे गद्दा बिछाकर उसे बचाया। इसी तरह एक अन्य घटना में होटल का कुक चौथी मंजिल पर पहुंचा और कूदने की धमकी देने लगा। उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
1 of 2
इस तरह मकान की छत से कूद गया युवक - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के मल्हारगंज में एक युवक तीसरी मंजिल से लटक गया। उसका हाथ छूटा और नीचे गिरने लगा। नीचे खड़ी पुलिस और लोगों ने गद्दा बिछाकर उसे बचा लिया। इसी तरह होटल सुंदर की चौथी मंजिल पर होटल का कुक पहुंचा और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे बचाया और अस्पताल भिजवाया। दोनों ही युवकों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। 

पहली घटना मल्हारगंज की गली नंबर चार की है। यहां रमेश सोनाने निवासी धुलिया महाराष्ट्र तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़कर रैलिंग से लटक गया। लोग बचाने के लिए आगे बढ़े तो रमेश कूदने की धमकी देने लगा। लोग उसे चोर समझ कर पकड़ने घुसे थे लेकिन जब छत पर चढ़े तो पता चला उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने कहा कि भाई की पत्नी उसके साथ रहती है इसलिए गांव वाले मार डालेंगे। वह आत्महत्या करना चाहता है। पुलिस ने उसे समझाया और सुरक्षा का आश्वासन दिया। रहवासियों से गद्दे मंगवाए और चारों कोने पकड़ कर खड़े हो गए। काफी देर बाद रमेश नीचे कूदा और उसे गद्दे पर झेल कर बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
होटल की चौथी मंजिल की छत पर बैठ गया युवक - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह छोटी ग्वालटोली में बुधवार देर रात को इसी तरह की घटना हुई। पुलिस के अनुसार देर रात 10 बजे सूचना मिली कि सुंदर होटल की छत पर एक कर्मचारी दिलीप पिता बुधमान तमांग निवासी दार्जिलिंग होटल की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद छत से नीचे उतार लिया। डॉक्टरों ने कहा कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक बार बार कह रहा था कि मुझ पर किसी ने काला जादू कर दिया है। मेरी बहन अकेली है। मुझे गोली मार दो। होटल स्टाफ का कहना था कि दिलीप 20 सालों से सुंदर होटल में कुक है। कुछ दिन पहले ही वह दार्जिलिंग अपने घर से लौटा था। परिवार में उसकी एक छोटी बहन और माता-पिता के साथ पत्नी और बच्चे हैं। बहन की शादी के लिए हमेशा चिंतित रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें