इंदौर गौरव दिवस के आयोजन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। 31 मई को प्रशासन ख्यात गायिका श्रेया घोषाल और गीतकार मनोज मुंतशिर का कार्यक्रम करवा रहा है तो कांग्रेस ने इंदौर की पलक मुछाल और स्वानंद किरकिरे को बुलाया है।
इंदौर गौरव दिवस का आयोजन अब इंदौर वर्सेज बाहरी हो गया है। जिला प्रशासन 31 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम करवा रहा है जिसमें विवाद छिड़ गया है। यह कार्यक्रम इंदौर वर्सेज बाहरी हो गया है, क्योंकि प्रशासन बाहरी कलाकारों को बुला रहा है और स्थानीय कलाकार दरकिनार किए जा रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मनोज मुंतशिर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इंदौर गौरव दिवस के तहत जिला प्रशासन 31 मई को सांस्कृतिक संध्या आयोजित कर रहा है। इसमें ख्यात पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल और गीतकार मनोज मुंतशिर को बुलाया गया है। इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति रखी गई है मगर स्थानीय कलाकारों को उपेक्षित किया गया। इंदौर गौरव दिवस के मौके पर भी इंदौर का गौरव बढ़ाने वाले कलाकारों को भुला दिया गया, जिस कारण अब विवाद छिड़ गया है।
विज्ञापन
3 of 5
पलक मुछाल
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस निकालेगी गौरव यात्रा, पलक-स्वानंद होंगे शामिल
अब कांग्रेस मैदान में आई है। 31 मई को जहां जिला प्रशासन बाहरी कलाकारों के साथ इंदौर गौरव दिवस का जश्न मनाएगा तो कांग्रेस इंदौर गौरव यात्रा निकालेगी। कांग्रेस की इस यात्रा में इंदौर के गौरव पलक मुछाल और गीतकार स्वानंद किरकिरे शामिल होंगे। हालांकि स्वानंद किरकिरे ने फिलहाल आयोजन की जानकारी होने से इंकार किया है।
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने प्रेस वार्ता में इस मुद्दे पर प्रशासन व सरकार पर हमला किया। विधायकों ने कहा कि प्रशासन और सरकार ने पहले घोषणा की थी कि गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका और मंच दिया जाएगा। अब इंदौर गौरव दिवस के रूप में प्रदेश सरकार के प्रकोष्ठ ने एक आयोजन करने की योजना बनाई है। शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते के बजाय भाजपा नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों ने संगमत होकर इंदौर की प्रतिभाओं की उपेक्षा कर उन्हें इस गौरव उत्सव में शामिल नहीं किया है।
विधायक शुक्ला ने कहा कि 31 मई को इंदौर के गौरव दिवस के दिन कांग्रेस द्वारा इंदौर गौरव यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा इंदौर विमानतल से शुरू होगी जो सीधे एमजी रोड से होते हुए बड़ा गणपति चौराहा पहुंचेगी । फिर वहां से यात्रा राजमोहल्ला चौराहा जाकर जवाहर मार्ग होते हुए प्रिंस यशवंत रोड चौराहा पर आएगी। यहां से राजबाड़ा पहुंचकर देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा समाप्त होगी। यात्रा में खुली गाड़ी पर सवार होकर प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुछाल अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेंगी। साथ ही फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार स्वानंद किरकिरे द्वारा भी यात्रा के दौरान प्रस्तुति दी जाएगी। इंदौर के प्रसिद्ध अखाड़ों के खलीफा भी यात्रा के आगे-आगे प्रस्तुति देते चलेंगे।
4 of 5
स्वानंद किरकिरे
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर की प्रतिभाओं का अपमान
कांग्रेस के अनुसार गौरव दिवस के दिन 31 मई को इंदौर में गैर मध्य प्रदेश के कलाकार के रूप में पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल की नाइट का आयोजन किया जा रहा है । उनका इंदौर से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। शुक्ला ने कहा कि यह आयोजन इंदौर की प्रतिभाओं को अपमानित करने का प्रतीक बन गया है। प्रसिद्ध गायिका और समाज सेविका पलक मुछाल इंदौर से हैं। इसके बावजूद शासन व प्रशासन द्वारा पलक को न बुलाकर इंदौर की इस प्रतिभा को नजरअंदाज कर दिया गया है। इसी तरह आयोजन में मनोज मुंतशिर को बुलाया जा रहा है। इसके बजाय इंदौर को कर्मभूमि मानकर यहां से आकार लेने वाले कलाकार स्वानंद किरकिरे को यह अवसर नहीं दिया गया। शासन और प्रशासन द्वारा इंदौर की प्रतिभाओं को जलील करने के इस प्रयास की कांग्रेस निंदा करती है।
प्रशासन द्वारा जारी किया गया पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
हमेशा किया जाता है नजरअंदाज
इस मामले में गायिका व समाजसेवी पलक मुछाल की माता अनिता मुछाल का कहना है कि पलक और पलाश को हर कोई चाहता है। पूरी दुनिया में उनका नाम है। वे दोनों जब भी जहां जाते हैं तो खुद को इंदौरी बताकर गर्व जताते हैं मगर चाहे अहिल्या उत्सव हो या लता अलंकरण या फिर ये गौरव दिवस, सभी आयोजनों में इनको नजर अंदाज किया जाता है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की मंत्री उषा ठाकुर से भी ब्रांड एंबेसेडर के विषय में बात हुई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में इंदौर वालों ने अपना मुकाम बनाया है। श्रेया घोषाल अपने आप में बड़ा नाम है। वे आ रहीं हैं तो यह फख्र की बात है क्योंकि उनकी अपनी मेहनत है लेकिन जिन कलाकारों पर इंदौर गर्व करता है उन्हें गौरव दिवस में बुलाना चाहिए था। हम मांगकर सम्मान नहीं लेना चाहते न हमारे परिवार ने कभी सम्मान मांगा मगर जब शहरवासी पलक-पलाश को चाहते हैं तो सम्मान किया जाना चाहिए। आम जनता इन दोनों को चाहती है ये बहुत बड़ा सम्मान है। पलक इलेक्शन कमेटी की ब्रांड एबेसेडर है इसलिए वह किसी से पार्टी से नहीं जुड़ी है। सभी पार्टियों को समान भाव से रखती है।