फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की माता की अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम शिवराज, भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे

Sun, 06 Mar 2022 11:05 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत का निधन हो गया। अंतिम यात्रा  रविवार को निकली, जिसमें शामिल होने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई नेता इंदौर पहुंचे। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
1 of 4
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते सीएम शिवराज सिंह चौहान व अन्य भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत की अंत्येष्टि रविवार को हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत भाजपा के कई नेता इंदौर पहुंचे। सीएम शिवराज ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

2 of 4
इंदौर एयरपोर्ट से सीधे भगत के निवास पर पहुंचे सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह करीब 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे ब्रजेश्वरी मेन, गणेशधाम स्थित सुहास भगत के निवास के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम यात्रा में शामिल हुए। रामबाग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। करीब 10.40 बजे सीएम शिवराज इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इधर अंतिम यात्रा में इंदौर भाजपा के नेताओं सहित प्रदेश भाजपा के कई नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 4
दिवंगत शुभांगी भगत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत का निधन हो गया था। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। पति सुधाकर भगत का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। स्व. शुभांगी भगत का जन्म 27 मई सन 1942 को मप्र के धार में हुआ था। परिवार में तीन पुत्र सुहास भगत, संदीप भगत व सुनील भगत हैं। सुहास भगत वर्तमान में मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हैं। लगभग 24 वर्ष की आयु से ही सुहास भगत संघ को अपना जीवन समर्पित किया। संदीप भगत व सुनील भगत निजी संस्था में कार्यरत हैं। स्व. सुधाकर जी भगत भेल (BHEL) भोपाल में कार्यरत थे। उनके संघ के अनुकूल जीवन जीने में माता शुभांगी भगत का हमेशा योगदान रहा। धार्मिक प्रवृत्ति की होकर परिवार में संघानुकूल वातावरण बनाए रखने में हमेशा सहयोग दिया। संघ से जुड़े स्वयंसेवक व कार्यकर्ता जब भगत के घर जाते थे तो उनसे माताजी की आत्मीयता रहती थी। वे सभी से स्नेहपूर्वक बात कर मां के समान ही चिंता करती थी। कई प्रचारकों व स्वयंसेवकों ने उनकी आत्मीयता के अनुभव भी साझा किए। 
विज्ञापन

4 of 4
सुहास भगत के निवास पर पहुंचकर सीएम ने परिजन को बंधाया ढांढस - फोटो : सोशल मीडिया
सुहास भगत के निवास पर पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक संतृप्त परिवारों से बात की। उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें