बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 14 अप्रैल को विशेष आयोजन होगा। बाबा साहब की जयंती श्रद्धा और आस्था से मनाई जाएगी। अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यक्रम में सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 6
बाबा साहब के स्मारक स्थल पर की गई विशेष साज-सज्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू (डॉ. अंबेडकर नगर) में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जयंती आस्था और श्रद्धा से मनाई जाएगी। इसके लिए महू में विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां आने वाले अनुयायियों की विशेष आवभगत की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
स्मारक पर की गई आकर्षक साज-सज्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
महू में मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को आयोजित होगा, लेकिन अनुयायियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार से ही कई अनुयायी महू पहुंचने लगे हैं। यहां बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। स्मारक पर नयनाभिराम, आकर्षक, रंग बिरंगी विद्युत साज-सज्जा की गई है। आने वाले अनुयायियों की आवभगत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार माकूल इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुयायियों के लिए विशेष इंतजाम करने और किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े ऐसे इंतजाम करने कहा है। मुख्यमंत्री चौहान का डॉ. बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने का 14 अप्रैल प्रस्तावित कार्यक्रम है।
4 of 6
मुख्य कार्यक्रम से पहले अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- फोटो : सोशल मीडिया
दो लाख लोगों का बन रहा है भोजन
महू में बाबा साहब के स्मारक स्थल पर बुधवार से अनुयायियों के भोजन के लिए 90 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व्यवस्था संभाल रही हैं। भोजनशाला के बाहर 10 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि यहां किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। लगभग 2 लाख लोगों का भोजन बनाया जा रहा है। भोजन व्यवस्था 11 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी, जो 14 अप्रैल की शाम तक चलेगी। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने यहां भोजशाला पंडाल, सभा मंच व हेलीपैड का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम अक्षत जैन, एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
बाबा साहब के स्मारक दर्शन हेतु पहुंच रहे अनुयायी
- फोटो : सोशल मीडिया
नि:शुल्क भोजन के लिए बनाए गए काउंटर
कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में जुट गया है। तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मध्य प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के अनुयायी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। लोगों के ठहरने, भोजन, पेयजल आदि के समुचित इंतजाम किए गए हैं। अंबेडकर नगर महू में विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के नि:शुल्क भोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर काउंटर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन के रूप में उन्हें सब्जी, पूरी, नुक्ति, लौंजी, खिचड़ी, तली मिर्च आदि उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। ठहरने के अलावा शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था भी रखी गई है। शहर के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और अनेक संगठनों द्वारा आने वाले लोगों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
बाबा साहब की तस्वीरों को निहारकर संजों रहे हैं स्मृतियां
- फोटो : सोशल मीडिया
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ भी पहुंचेंगे महू
महू में गुरुवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पिछले 15 दिनों से स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ भी महू आएंगे। इस बार अंबेडकर स्मारक के सामने वाले मार्ग पर छांव के लिए डोम बनाया गया है। जिसमें कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। यह डोम 300 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा है। जिससे इस बार आने वाले अनुयायियों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही अनुयायी यहां रुक भी सकेंगे। अंबेडकर जयंती को लेकर भोजन शाला में 2 दिन से भोजन बनाने का कार्य जारी है। यहां 30 से अधिक हलवाई और 150 महिलाएं भोजन बना रही है। इस बार अनुयायियों को भोजन टोकन की बजाय प्लेट सिस्टम में माध्यम से दिया जाएगा।