शिवराज का ट्वीट और शादी का इन्वाइट।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा- अभिनंदनीय पहल
इस बरात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसे देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बरात को अभिनंदनीय बताया। उन्होंने लिखा- बुरहानपुर के शाहपुर में लड़का-लड़की एक समान संदेश देने के लिए दूल्हे के साथ दुल्हन ने भी घोड़ी पर सवार होकर बरात निकाली और शादी के मंडप तक पहुंची। नए जीवन में प्रवेश करने वाले अभिषेक और निकिता की यह पहल अभिनंदनीय है। आप दोनों का भावी जीवन आनंदमय हो, मेरा स्नेह और आशीर्वाद।