फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A.: जन आशीर्वाद लेने निकले नरोत्तम मिश्रा बोले- लालू मटन बनाना सिखा सकते हैं, राष्ट्र निर्माण नहीं

Mon, 04 Sep 2023 03:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्य प्रदेश के सतना से शुरू हुई पहली जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कर रहे हैं। उन्होंने सतना में I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव सिर्फ मटन बनाना सिखा सकते हैं, राष्ट्र निर्माण नहीं।  
 
विज्ञापन
1 of 3
डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सांसद गणेश सिंह का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विंध्य के सतना जिले में जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सनातन धर्म पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नेताओं की रणनीति पर हमला बोला है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता लालू यादव सिर्फ मटन बनाना ही सिखा सकते हैं, राष्ट्र निर्माण नहीं। राष्ट्र निर्माण तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ही सिखा सकते हैं। 

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो दिन पहले यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वे RJD चीफ लालू प्रसाद यादव से मटन बनाने की रेसिपी सीखते दिखे हैं। इस दौरान लालू की बेटी मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद थी। यह वीडियो मीसा के घर पर ही शूट हुआ है। मटन तैयार हो गया तो लालू ने अपनी बेटी मीसा से पूछा, घी डाला है न? मीसा ने हां में जवाब दिया। राहुल जब साथ बैठे तब पूछा कि राजनीतिक मसाला क्या होता है? लालू ने बताया कि राजनीतिक मसाला वह होता है कि आप संघर्ष करें।
विज्ञापन

2 of 3
रैगांव विधानसभा में सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
स्टालिन के बयान पर भी बरसे मिश्रा
डॉ. मिश्रा ने कहा कि 'भारत और सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस और उसके सहयोगियों का कल्चर है। हम और हमारा धर्म सहनशील है। इस वजह से ये लोग हमारे धर्म पर प्रहार करते रहते हैं। ये बात किसी और धर्म के लिए बोलते तो सिर तन से जुदा हो गया होता। जल्द ही देश की जनता स्टालिन को अनइंस्टाल कर देगी। ये I.N.D.I.A गठबंधन वाले भारतीय संस्कृति पर ही प्रहार कर सकते हैं। हमारी संस्कृति और हमारा धर्म ऐसा है कि हम बर्दाश्त कर लेते हैं और ये ऐसे कुछ लोग हैं जो हमारी संस्कृति को नष्ट करने का काम कर रहे हैं, उसके खिलाफ काम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो देश का अपमान करते हैं। कमलनाथ भी बोलते हैं कि ये महान भारत नहीं बदनाम भारत है। देश, धर्म और संस्कृति का अपमान कांग्रेस का कल्चर है।' दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा था, ''सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद
जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि विंध्य में व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। पिछले चुनाव में भी विंध्य की जनता ने भाजपा को अपार स्नेह दिया है। यह प्रेम हमें इस बार भी मिलेगा। जन आशीर्वाद यात्रा की विंध्य से शुरुआत होने से स्पष्ट है कि भाजपा विंध्य को हमेशा नम्बर एक पर रखती है। सोमवार सुबह यात्रा सतना से रवाना हुई यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैगांव में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रैगांव में महिलाओं ने यात्रा की परंपरागत तरीके से आगवानी की। डॉ. मिश्रा, सांसद गणेशसिंह ने रैगांव विधानसभा के सोहावल में सभा को भी संबोधित किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें