Harda News: हरदा में एक निजी कॉलेज ने मुर्गी का नाम 'नर्मदा' रख दिया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने इसे धार्मिक भावना का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
1 of 3
हरदा में मुर्गी के नाम पर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
हरदा जिले के एक निजी कॉलेज द्वारा मुर्गी की प्रजाति का नाम 'नर्मदा' रखने पर विवाद खड़ा हो गया है। नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक और आस्था का अपमान बताया है। समाज की ओर से प्रशासन से तत्काल नाम हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 3
ये विज्ञापन किया गया जारी।
- फोटो : अमर उजाला
मामले को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष अशोक पाराशर के नेतृत्व में संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार नागू को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि मां नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि पूरे अंचल की आराध्य देवी हैं। नार्मदीय समाज स्वयं को उनका मानस पुत्र मानता है। ऐसे एक मुर्गी का नाम नर्मदा रखा जाए, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ये भी पढ़ें: बारिश में पुल बहा, जिले का झांसी से संपर्क टूटा, स्कूलों की छुट्टी; बरसात से बिगड़े हालात
हरदा में मुर्गी के नाम पर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
जानिए क्या है मामला?
दरअसल, जिले के एक पोल्ट्री कॉलेज द्वारा मुर्गा-मुर्गी की बिक्री के लिए जारी किए गए विज्ञापन में मुर्गी की प्रजातियों को 'नर्मदा' और 'सोनाली' नाम दिए गए हैं। विज्ञापन सामने आने के बादा नार्मदीय समाज ने इस पर नाराजगी जाहिर की। समाज की ओर से कहा गया कि इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। अध्यक्ष अशोक पाराशर ने कहा- मां नर्मदा हमारे लिए पूज्य हैं। इस तरह एक पवित्र नाम को मुर्गी की जाति से जोड़ना अपमानजनक है। यदि जल्द ही इस नाम को विज्ञापन से नहीं हटाया गया, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार नागू ने मामले की जांच कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।