Harda Factory Blast Owner: मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट (Harda Factory Blast) ने जिले को ही नहीं पूरे प्रदेश को दहलाकर रख दिया है। विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों की आंकड़ा 217 पहुंच गया है। उधर, पुलिस ने फैक्टरी मालिक सोमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया है। विस्फोट के बाद तीनों भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस न उन्हें सारंगपुर में पकड़ लिया।