Gwalior Flood Photos: ग्वालियर चंबल अंचल में बारिश थम चुकी है, लेकिन नदिया उफान पर होने के कारण हर तरफ बाढ़ ही बाढ़ नजर आ रही है। कई जगह हालत सामान्य है, लेकिन भितरवार अनुविभाग के पवाया मानपुर में अभी भी सेना की ओर से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। डबरा नगर में भी अधिकांश स्थानों पर जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही थी। सबसे ज्यादा खराब हालात नंदू के डेरा के रहे, जहां रात्रि तक रेस्क्यू अभियान चला और लगभग एक सैकड़ा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सहराई पुल के आसपास के इलाकों में भी पानी भरा रहा, यहां से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।