फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage: भिंड का दूल्हा, जर्मनी की दुल्हन, इस शादी में भारतीय रंग में रंगे विदेशी जमकर नाचे; देखें तस्वीरें

Thu, 06 Feb 2025 02:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

भिंड के रहने वाले इंजीनियर राहुल बोहरे पिछले आठ साल से जर्मनी में काम कर रहे हैं। जहां, उनकी दोस्ती कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करने वाली एमिली से हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ग्वालियर में हुई इस शादी की हो रही खूब चर्चा। - फोटो : Amar Ujala
ग्वालियर चंबल अंचल में इस समय एक  शादी समारोह की खूब चर्चा हो रही है। इसका कारण है कि अंचल के रहने वाले एक युवक ने जर्मनी की युवती से विवाह किया गया। ग्वालियर में इनका पाणिग्रहण संस्कार हुआ। विदेशी दुल्हन लाने पर लोग इसे लेकर खूब बातें कर रहे हैं।  

दरअसल, ग्वालियर में एक भारतीय युवक राहुल बोहरे ने जर्मनी की एमिली बोटना से शादी की। इस शादी समारोह में भारत और जर्मनी की संस्कृतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर आए एमिली के रिश्तेदारों ने भी भारतीय कपड़े पहने और जमकर इंजॉय किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन के साथ उसके मेहमान। - फोटो : Amar Ujala
अनुवादकों ने समझाया मंत्रों का महत्व  
विवाह समारोह में दूल्हा बने राहुल बोहरे ने जर्मनी की एमिली बोटना के साथ हिंदू परंपरा के अनुसार सात फेरे लिए। विवाह की सभी रस्में भी हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरी की गईं। वरमाला के बाद वैदिक मंत्रों की ध्वनियों के बीच राहुल और एमिली ने अग्नि के सात फेरे लिए। इस दौरान अनुवादकों ने हर फेरे में पढ़े जाने वाले वैदिक मंत्रों का महत्व भी दूल्हा-दुल्हन को समझाया।
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हा दुल्हन ने किया खूब डांस। - फोटो : Amar Ujala
दोस्ती, प्यार और फिर शादी
जानकारी के अनुसार मूल रूप से भिंड के रहने वाले इंजीनियर राहुल बोहरे पिछले आठ साल से जर्मनी में काम कर रहे हैं। राहुल जिस कंपनी काम करते हैं, वहां एचआर डिपार्टमेंट में काम करने वाली एमिली की सादगी उन्हें पसंद आ गई। जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एमिली ने बताया कि राहुल की ओर से प्यार और फिर विवाह का प्रस्ताव रखा गया था। जिस पर उन्होंने तुरंत हां कर दी, क्योंकि वे पहले दिन से ही राहुल को अपना जीवनसाथी मान चुकी थी। दोनों की माता-पिता की सहमति के बाद उन्होंने शादी की है। 

4 of 5
परिवार के साथ दुल्हन एमिली। - फोटो : Amar Ujala
दोनों परिवारों की रही सहमति
इस विवाह की सबसे खास बात यह है कि पारंपरिक ब्राह्मण परिवार से होने के बावजूद राहुल को पूरा भरोसा था कि उसके माता-पिता उसकी भावनाओं को जरूर समझेंगे। राहुल ने अपने पिता को अपनी भावनाओं के बारे में बताया। इस पर पिता ने सहमति जताते हुए कहा कि हमारी खुशी हमारे बच्चों की खुशी में ही है। एमिली के परिवार को पहले से ही कोई आपत्ति नहीं थी। ऐसे में बोहरे परिवार के हां कहते ही जर्मनी और ग्वालियर दोनों जगह शादी की तैयारियां शुरू हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस करते राहुल एमिली और अन्य। - फोटो : Amar Ujala
एक रिसॉर्ट में हुआ विवाह का भव्य समारोह 
बुधवार रात शहर के नजदीक एक रिसॉर्ट में भव्य समारोह में राहुल और एमिली की शादी की रस्में निभाई गई। बोहरे परिवार के करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के साथ-साथ जर्मनी से एमिली के तीन दर्जन रिश्तेदार भी शादी समारोह में शामिल हुए, जो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे हुए थे। अब इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें