फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Policemen killed in Guna: जिस घर में आरोपी नौशाद के शव को छुपाया, उस घर को प्रशासन ने किया जमींदोज

Sat, 14 May 2022 05:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना कांड में मारे गए आरोपी की लाश छिपाकर रखने वाले घर को प्रशासन ने जमीदोंज कर दिया। सुबह आरोन थाना अंतर्गत सहयोग के पास एक घर में से मृतक आरोपी नौशाद का शव बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह घर भी इसी आरोपी का है। जिसके बाद पुलिस द्वारा प्रशासन के आदेश पर बुलडोजर लेकर पहुंच गया।
 
विज्ञापन
1 of 3
गुना कांड में मारे गए आरोपी की लाश छिपाकर रखने वाले घर को प्रशासन ने जमीदोंज कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
गुना कांड में मारे गए आरोपी की लाश छिपाकर रखने वाले घर को प्रशासन ने जमीदोंज कर दिया। सुबह आरोन थाना अंतर्गत सहयोग के पास एक घर में से मृतक आरोपी नौशाद का शव बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह घर भी इसी आरोपी का है। जिसके बाद पुलिस द्वारा प्रशासन के आदेश पर बुलडोजर लेकर पहुंच गया।
 
विज्ञापन

2 of 3
घर तोड़ने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन के लोग मौजूद थे। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी की मौत के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है। तत्काल आरोपियों पर सख्ती करना शुरू हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पुलिस बल भेज कर बिदोरिया गांव में अपराधियों के घर तोड़े जा रहे हैं। पुलिस ने लगभग सभी आरोपियों की पहचान कर दी है, लेकिन अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम के निर्देश पर पुलिस बल भेज कर बिदोरिया गांव में अपराधियों के घर तोड़े जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
इधर मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आरोपी नौशाद की भी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने आरोपी का शव एक घर में छुपा दिया था। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोन थाना इलाके के सहयोग के पास एक घर से मृतक आरोपी नौशाद के शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि जिस घर में शव को छुपा कर रखा था वह आरोपी नौशाद का ही घर है। उसके बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ और इस मृतक आरोपी की घर पर बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया।
 
प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने गुना श्मसान में प्रधान आरक्षक की अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रभारी मंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट की और जिला प्रसासन के अधिकारियों से चर्चा की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें