पाल कमजोर से होने गुना में तालाब फूट गया। आसपास के खेतों में पानी भर गया।
- फोटो : अमर उजाला
गोपीकृष्ण सागर डैम के चार गेट खोले गए, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गोपीकृष्ण सागर डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को डैम में बढ़ती जल आवक को देखते हुए चार फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और डैम का गहन निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डेम के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पानी की आवक बनी हुई है। जलस्तर को संतुलित बनाए रखने के लिए डैम के गेट क्रमांक 02, 03, 04 और 05 को 4.00 मीटर तक खोला गया है, जिससे लगभग 407 क्यूमेक्स जल का बहाव किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल डैम का जलस्तर पूर्ण जल स्तर (Full Reservoir Level) से लगभग एक मीटर कम है, फिर भी प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें-
सागर जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुनार नदी में नहाते समय वृद्ध बहा, तलाश जारी