500 और 1000 रुपए के नोटों का चलन बंद करने के एलान के बाद देश भर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के छतरपुर में नोट बंद होने के कारण एक 70 साल की महिला का अंतिम संस्कार पुराने टायरों पर करना पड़ा। क्योंकि व्यापारियों ने अंतिम संस्कार की सामग्री देने से इंकार कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
दुकानदारों ने 1000 और 500 के नोटों को लेने से मना कर दिया
2 of 4
- फोटो : social media
जानकारी मुताबिक शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मातवान मोहल्ला वार्ड नंबर 3 में 70 वर्षीय महिला राजबाई पति मथुरा प्रसाद अहिरवार की देर रात बीमारी के चलते मौत हो गई है। घरवाले जब अंत्योष्टि का सामान लेने बाजार गए तो दुकानदारों ने 1000 और 500 के नोटों को लेने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
टायरों पर हुआ महिला का अंतिम संस्कार
3 of 4
- फोटो : social media
परिजनों ने दुकानदारों से बहुत मिन्नतें की लेकिन दुकानदारों का दिल नहीं पसीजा।जिसके बाद मजबूरी में परिवार ने मकान में लगे खप्पर से लकड़ी और टायर निकाले और मां के अंतिम संस्कार कर दी।
मामले की भनक प्रशासन को लगी, तो आनन-फानन में व्यवस्था के निर्देश दिए गए, लेकिन तब अंतिम संस्कार हो चुका था। हालांकि आगे इस परिवार को परेशानी ना हो इसके इंतजाम करने के निर्देश जरूर प्रशासन ने दिए हैं।