रीवा में रोजगार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बेटियों से भेंट की व उन्हें उपहार दिए।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर साल एक लाख से ज्यादा को बैंक से लोन दिया जाएगा। इसकी गारंटी मुख्यमंत्री स्वयं लेंगे। हर साल एक लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। मध्य प्रदेश में हर महीने रोजगार दिवस मनाया जा रहा है। जनवरी में पांच लाख 26 हजार, फरवरी में पांच लाख चार लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा है। पुलिस में भी भर्तियां की जा रही है। पुलिस की भर्ती में 50 प्रतिशत दौड़ भाग वालों को नौकरी दी जाएगी।