डिंडौरी जिले में जंगली हाथियों का उत्पात एक बार फिर देखने को मिला है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बासी देवरी गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे हाथियों ने तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम गांव पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं, वन विभाग के टीम गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने और अलर्ट रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 3
हाथियों ने तीन घरों को नुकसान पहुंचाया है।
- फोटो : अमर उजाला
तीन घरों को तोड़ा
शाहपुर थाना प्रभारी विजय पटले ने बताया कि बासी देवरी गांव में देर रात लगभग साढ़े तीन बजे हाथियों के दल ने प्रताप सिंह, मुकेश पिता मोहन और अतीत पिता शोभा के घर को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, कमलावती पति प्रताप को हाथियों ने कुचल दिया है, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हाथियों के कुचलने से एक महिला की मौत हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
जुहला नदी पार कर गांव में आए थे हाथी
वन विभाग से रेंजर भाग्यशाली सिंह ने बताया कि तीन हाथियों का दल अनूपपुर जिले की सीमा से जुहला नदी पार कर गांव में पहुंचा था। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई है, कि ग्रामीण जंगल की तरफ न जाये और अलर्ट रहें। देर रात बासी देवरी में हाथियों ने कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया है और जंगल की तरफ चले गए हैं। हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुये हैं।