फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: गृहणी की किस्मत चमकी, रातोंरात बन गई लखपति, खोद निकाला 2.08 कैरेट का हीरा

Tue, 24 May 2022 06:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्य प्रदेश में पन्ना की जमीन किसी की भी रातोंरात किस्मत बदल सकती है। अब एक गृहणी को रातोंरात लखपति बना दिया है।
विज्ञापन
1 of 3
पन्ना में चमेली रानी की खदान से हीरा निकला। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक गृहणी पर किस्मत मेहरबान हुई है। उसकी खदान में 2.08 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा निकला है। इसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस हीरे के लिए अगली नीलामी में बोली लगेगी, तब अंतिम मूल्य सामने आएगा। 




 
विज्ञापन

2 of 3
पन्ना में चमेली रानी की खदान से निकला हीरा। - फोटो : अमर उजाला
208 कैरेट का है हीरा
पन्ना के हीरा कार्यालय के मुताबिक चमेली रानी जिला मुख्यालय से सटे गांव इंटवकला में रहती हैं। उन्होंने कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की उथली खदान का लाइसेंस ले रखा था। अब इस खदान में कई महीनों की मेहनत के बाद चमेली को 2.08 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिल है। महिला ने अपने पति के साथ पन्ना के हीरा कार्यालय में इस हीरे को जमा कराया। महिला के पति अरविंद सिंह का कहना है कि हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, उससे वे अपने सपनों का घर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पन्ना में हीरा कार्यालय में जमा दस्तावेज। - फोटो : अमर उजाला
डायमंड मार्केट में अच्छी डिमांड
हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि चमेली रानी को जो हीरा मिला है, वह जेम्स क्वालिटी का हीरा है। इसकी डायमंड मार्केट में अच्छी डिमांड रहती है। हीरे की अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस हीरे को अगली नीलामी में रखा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें