एक्ट्रेस सिमरन कौर ने शेयर किया सौम्या का वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
धार के रहने वाले वरिष्ठ अभिभाषक सुशील जैन, साधना जैन की बेटी सौम्या खासी लोकप्रिय हैं। हाल ही के दिनों में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपर डुपर हिट फिल्म ग़दर 2 के फेमस गाने चल तेरे इश्क में को रीक्रिएट कर इन्होंने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, इसके बाद इस गाने पर गदर 2 फ़िल्म में ओरिजिनल डांस करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमरत कौर और गाने की कोरियोग्राफर सबीना खान तक सोशल मीडिया के माध्यम से सौम्या के डांस का यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और प्रोफाइल पर लगाया, साथ ही दोनों ने कमेंट करते हुए सौम्या जैन की प्रशंसा की और गाने पर उनकी नृत्य प्रतिभा को सराहा, साथ ही सौम्या को इस गाने के चलते साथ में रील बनाने के लिए मुंबई भी बुलाया है।