मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में इन दिनों भगोरिया की धूम है। भगोरिया को आदिवासी बड़े उत्सव के रूप में मनाते हैं। धार जिले में स्थित मांडू में गत दिवस भगोरिया का रंग जमा। मांडू पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी भगोरिया का आनंद उठाया। मांदल की थाप और बांसुरी की मीठी आवाज माहौल को और खुशनुमा बना रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
मांडू पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी भगोरिया का आनंद उठाया। म
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में इन दिनों भगोरिया की धूम है। भगोरिया को आदिवासी बड़े उत्सव के रूप में मनाते हैं। धार जिले में स्थित मांडू में गत दिवस भगोरिया का रंग जमा। मांडू पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी भगोरिया का आनंद उठाया। मांदल की थाप और बांसुरी की मीठी आवाज माहौल को और खुशनुमा बना रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
मांदल की थाप और बांसुरी की मीठी आवाज माहौल को और खुशनुमा बना रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मांडू वैसे भी अपनी इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां की जामा मस्जिद और अशरफी महल के बीच स्थित भगोरिया मैदान में पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति देखने को मिली। मांडू के भगोरिया को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद था। विदेशी पर्यटकों ने जमकर इसका आनंद लिया। घंटों वे आदिवासियों के साथ झूमते देखे गए।
विज्ञापन
3 of 5
धार जिले में स्थित मांडू में गत दिवस भगोरिया का रंग जमा।
- फोटो : सोशल मीडिया
धार जिले के मांडू भगोरिया में 7000 से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे। इसमें गुजरात-महाराष्ट्र के साथ ही विदेशी लोग भी थे। लगभग 30 गांव के मांदल दल पहुंचे थे। आदिवासियों की एकजैसी वेशभूषा भी ध्यान खींच रही थी। कोरोना के कारण दो साल बाद उत्साह देखा गया।
4 of 5
जामा मस्जिद और अशरफी महल के बीच स्थित भगोरिया मैदान में पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति देखने को मिली।
- फोटो : सोशल मीडिया
मांडू के भगोरिया के लिए प्रशासन ने भी तैयारी की थी। आदिवासी संस्कृति के अनुरूप भगोरिया मैदान को सजाया गया था। घरों के सामने और मुख्य मार्गों पर स्वागत के लिए रंगोली बनाई गई थी। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक पांचीलाल मेड़ा, पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर और भाजपा जिला महामंत्री जयराम गावर ने मांदल बजाई। जमकर झूमे साथी।
धार जिले के मांडू भगोरिया में 7000 से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
भगोरिया में एडीएम श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ केएल मीणा, एसडीएम नेहा शिवहरे, एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार, एसडीओपी राहुल खरे, तहसीलदार सुरेश नागर, सीएमओ सुशीलसिंह ठाकुर, उपयंत्री बलदेवसिंह ठाकुर, टीआइ भंवरसिंह वसुनिया, प्रवीण शर्मा, सुभाष जैन के साथ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। भगोरिया में आए दलों को पुरस्कार भी दिए गए। गिरधारी गिनावा अंबापुरा और रितेश-पारगी रतियापुरा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार कृष्णा यादव और तृतीय पुरस्कार रवींद्र परिहार की ओर से दिया गया।