फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: डिवाइडर के बाद स्कॉर्पियों से जा भिड़ी 50 मजदूरों से भरी पिकअप, 16 लोगों की मौत व 15 घायल; देखें तस्वीरें

Thu, 30 Apr 2026 09:19 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

Dhar Accident:धार में हुए सड़क हादसे की खबर ने प्रदेश समेत देश को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली दुर्घटना ने पीड़ितों के परिजनों को कभी न भूल पाने वाले जख्म दिए हैं। अब तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आपको बताते हैं कि यह हादसा कब और कैसे हुआ? साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से पीड़ितों के परिजनों को कितनी मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
1 of 11
धार में दर्दनाक सड़क हादसा: 16 लोगों की मौत, 15 घायलों का उपचार जारी; मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

रात का अंधेरा और सड़क पर बिखरे अपनों के शव, खून से लथपथ जिंदगियां। दूर-दूर तक गूंजने वाली चीख-पुकार ने न सिर्फ मध्य प्रदेश को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जैसे ही जिला प्रशासन और सड़क हादसे के शिकार हुए परिजनों को इस खौफनाक, भयावह हादसे की खबर मिली, तो सब कुछ पल के लिए हैरान रह गए। 50 मजदूरों से भरे पिकअप वाहन की स्कॉर्पियो से हुई टक्कर ने 16 जिंदगियां छीन लीं। 10 लोग अभी-भी अति गंभीर रूप से घायल हैं। इंदौर में उनका उपचार चल रहा है।

 

विज्ञापन

2 of 11
पिकअप वाहन। - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप के पास रात 8:30 बजे हुआ ये खौफनाक हादसा
हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात 8:30 बजे हुआ। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

3 of 11
हाईवे में मची अफरा-तफरी, राहत बचाव करते हुए मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर मची चीख-पुकार
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह मिले अपडेट के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा 16 हो गया है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 अति गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। यह पिकअप वाहन धार से अमझेरा की ओर जा रहा था। तभी ओवरलोड पिकअप वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, फिर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई श्रमिक वाहन के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को निकाला।

4 of 11
जिला में अस्पताल में हादसे को लेकर जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कम पड़ गई जिला अस्पताल में जगह
हालात कैसे थे, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब इतनी बड़ी संख्या में घायलों को जिला अस्पताल एक साथ पहुंचाया गया, तो वहां जगह कम पड़ गई। घायलों को जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। हालांकि, घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सभी घायलों का समुचित इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

5 of 11
क्षमता से अधिक मजदूरों को वाहन में बैठाया गया था। - फोटो : अमर उजाला
ठूंस-ठूंसकर श्रमिकों पिकअप में बैठाया गया था
रात में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित इंदौर संभागायुक्त सुदामा खाड़े एवं इंदौर रेंज के महानिरीक्षक अनुराग भी पहुंचे। हादसे का कारण पिकअप वाहन में सवार श्रमिक ग्राम बग्गड़ के पास खेत पर काम करने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। श्रमिकों ने बताया कि वाहन में लगे स्पीकर से चालक तेज आवाज में गाना सुनते हुए वाहन लहराते हुए चला रहा था। वाहन में ठूंस-ठूंसकर श्रमिक भरे थे। इसका खामियाजा श्रमिकों को जान देकर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 11
पीएम मोदी। फाइल फोटो - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, आर्थिक सहायता का एलान किया
इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

7 of 11
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को देगी चार-चार लाख रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह सड़क हादसा हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी घायलों का उपचार निःशुल्क किया जाएगा। धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है।

8 of 11
घटना स्थल पर मौदूज पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
चार बार की टक्कर खाने के बाद स्कॉर्पियो से हुई जोरदार टक्कर
धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि इस हादसे का शिकार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। चालक का उस पर नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा, जिसके कारण हताहत ज्यादा हुए। इसी दौरान वह सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया।

9 of 11
घायलों का उपचार करते हुए चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
पांच की मौके पर हुई मौत
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हुई है। इसमें नौ बालिका व महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। दस अति गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। सभी मजदूर घर लौट रहे थे। लेकिन घर आने से पहले ही 16 जिंदगियों को काल ने लील लिया।

10 of 11
घयलों को उपचार के लिए ले जाते हुए परिजन व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की खबर लगी सभी तुरंत पुलिस-प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्य में जुट गए। इनती बड़ी संख्या में घायलों को देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हादसे में गहरा दुख जताया है। एक्स पर पटवरी लिखते हैं कि धार में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। मासूम बच्चों समेत 16 लोगों के निधन से मन व्यथित है; कई लोग घायल हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति दें।
विज्ञापन

11 of 11
देर रात घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के नाम
पहली लिस्ट
क्रमांक नाम आयु/लिंग जाति गांव
1 तनु  9 वर्ष  भील नयापुर
2 अंगूरी  35 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
3 मीना  45 वर्ष / महिला भील पटेलिया / रामपुर
4 सुमीत  14 वर्ष  भील नयापुर
5 किरण  9 वर्ष  भील सेमलीपुरा
6 भुरी  35 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
7 रंजना 25 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
8 आयुष 14 वर्ष  भील नयापुर
9 गोकुल  15 वर्ष /  भील नयापुर
10 सुनीता  42 वर्ष / महिला भील नयापुर

दूसरी लिस्ट
क्रमांक विवरण आयु/लिंग
11. कांता पति उदयसिंह 45 वर्ष / महिला
12. रिंकू पिता कंवरलाल 14 वर्ष / पुरुष

सुबह जारी मृतकों की तीसरी अपडेट लिस्ट 
13. सावित्री पति सुभाष, उम्र (30) निवासी नयापुरा
14.  रंजना पिता राम सिंह, उम्र (20), निवासी नयापुर
15. संगीता पति पप्पू, उम्र (35), निवासी नयापुर
16. प्रिया पति विष्णु, निवासी रामपुरा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें