फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri : यहां टेकरी पर विराजमान हैं 'शक्ति स्वरूपा', इस राजवंश का जुड़ा है इतिहास; देखें तस्वीरें

Tue, 23 Sep 2025 08:21 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

Navratri Special 2025 : नवरात्रि पर्व का आज दूसरा दिन है। पूरे प्रदेश में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सभी लोग शक्ति स्वरूपा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। चलिए इस विशेष पर्व पर बता रहे हैं देवास स्थित माता टेकरी की कहानी। मां यहां आने वाले हर एक भक्त की मन्नत पर्ण करती है। 
विज्ञापन
1 of 6
Navratri 2025 : नवरात्रि पर माता टेकरी धाम के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि का पावन पर्व जारी है। आज दूसरा दिन है। देशभर में भक्त मां की पूजा-वंदना कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको मां दुर्गा से जुड़ी हुई कहानियां बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित माता टेकरी अपने अद्भुत आध्यात्मिक माहौल और माता तुलजा भवानी व मां चामुंडा देवी के जागृत स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यहां देवी मां के दो स्वरूप बड़ी मां (तुलजा भवानी) और छोटी मां (चामुंडा देवी)  अपनी जागृत अवस्था में विराजमान हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
दोनों माता टेकरी में विराजमान, मां के मनमोहक दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक कथा
मंदिर के पुजारी मुकेश महाराज के अनुसार, पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि दोनों माताओं के बीच बहन का संबंध था। किसी विवाद के कारण बड़ी माँ पाताल में समाने लगीं और छोटी मां अपनी जगह छोड़कर जाने लगीं। इसी दौरान भगवान हनुमान जी और भैरू बाबा ने माताओं के क्रोध को शांत किया और दोनों माता टेकरी में विराजमान रहीं।
 
विज्ञापन

3 of 6
माता की मूर्तियां स्वयंभू हैं - फोटो : अमर उजाला
मन्नत पूरी होने की आस्था
स्थानीय लोगों का मानना है कि माता की मूर्तियां स्वयंभू हैं। सच्चे मन से यहाँ जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह पूरी होती है। इस स्थान की विशेषता यह है कि यहाँ पवार राजवंश के समय से ही पूजा की परंपरा चली आ रही है। अष्टमी के दिन राजपरिवार द्वारा यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
 

4 of 6
Navratri Special 2025: श्रद्धालुओं की लगी रहती है कतारें। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं
नवरात्रि के नौ दिनों में माता टेकरी पर दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। प्रतिदिन हजारों लोग माता के दर्शन और अपनी मुरादें पूरी करने के लिए यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालु यहां बड़ी और छोटी माँ के साथ-साथ भैरू बाबा के दर्शन को भी अनिवार्य मानते हैं।
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि पर माता की विशेष पूजा और आरती का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विशेष पूजा-अर्चना
नवरात्रि के दौरान माता की विशेष पूजा और आरती का आयोजन होता है। दिन-रात श्रद्धालुओं का तांता रहता है, और लोग अपने मनोकामना पूरी होने पर घुटनों के बल आते हैं।
ये भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2025: 22 सितंबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें मां दुर्गा के कौन-से रूप की होती है पूजा?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवास : माता टेकरी का धाम मनमोहक है। - फोटो : अमर उजाला
माता टेकरी अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के कारण न केवल देवास बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में श्रद्धा का केंद्र बन चुकी है। इस नवरात्रि, श्रद्धालु माता के आशीर्वाद के लिए टेकरी की ओर रुख कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025 : यहां देखें MP स्थित मां के चमत्कारी मंदिर और शक्तिपीठों की तस्वीरें, जानें कहानियां


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें