फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में तेंदुए की आहट में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़कर छोड़ा अभयारण्य में

Wed, 30 Mar 2022 06:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

शहर के हाईसिक्योरटी जोन में स्थित बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी। इसके बाद रात को पिंजरा लगाया और तेंदुआ पकड़ में आया। उसे खिवनी अभयारण्य में छोड़ा गया। 
विज्ञापन
1 of 2
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : सोशल मीडिया
शहर में दो दिन से हड़कंप मचा हुआ था। हाई सिक्योरिटी जोन बैंक नोट प्रेस में तेंदुए की आहट हुई थी। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो वन विभाग हरकत में आया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा रखा जिसमें बकरा बांधा गया। रात में जैसे ही तेंदुआ शिकार के लिए आया तो उसे कैद कर लिया और खिवनी अभयारण्य में जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
वन विभाग ने इस तरह लगाया था प्रवेश निषेध का बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को सीआईएसएफ के दल ने गश्त के दौरान बीएनपी के वाटरवर्क्स क्षेत्र में तेंदुए को देखा था। जब लोगों तक जानकारी पहुंची तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सतर्क रहने की सीख दी। साथ ही बीएनपी प्रबंधन ने कॉलोनी में अनाउंसमेंट भी करवाया था। मंगलवार को वन विभाग की टीम को तेंदुए के पगमार्क मिले थे। तेंदुआ होने की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने यहां ट्रैप कैमरे लगाए व बकरा बांधकर पिंजरा रखवाया था। शिकार के चक्कर में बीती रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। उसे टीम की मदद से खिवनी अभयारण्य पहुंचाकर छोड़ दिया गया है। इस नर तेंदुए की उम्र करीब 4-5 साल वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों माता टेकरी पर लकड़बग्घा नजर आया था। कई दिनों सर्चिंग व रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे भी पिंजरे में कैद करके जंगल में छोड़ा गया था। वहीं शहर के बाहर पालनगर क्षेत्र व हाटपीपल्या के मानकुंड, पीपलरावां आदि क्षेत्रों में भी तेंदुए खेतों व गांव के आसपास नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें