फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: निवाड़ी को विकास परियोजनाओं की सौगातें, मुख्यमंत्री ने 163 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Sun, 26 Jul 2026 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/निवाड़ी

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी में 109 करोड़ रुपये से अधिक के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण और 54 करोड़ रुपये से अधिक के 15 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने किसानों के कल्याण, बुंदेलखंड के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कई नई विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन
1 of 3
सीएम मोहन यादव ने निवाड़ी में दी सौगातें - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, युवा, महिला और किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता-2026 लागू कर महिलाओं को समान अधिकार और सुरक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और सिंघाड़ा जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार को निवाड़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 109 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 54 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ से अलग जिला बनने के बाद निवाड़ी विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार यहां रामराज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- Datia Bye Election: दतिया पहुंचे शिवराज सिंह का अलग अंदाज; मंच से गाना गाया, आई लव यू टू कहकर फ्लाइंग किस दिए

 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम मोहन यादव ने निवाड़ी में दी सौगातें - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट भवन और जिला अस्पताल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 25.63 करोड़ रुपये की लागत से बने नए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन और करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन किए गए 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न सड़कों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष विंग, संजीवनी क्लीनिक, स्टॉप डैम, आंगनवाड़ी भवनों और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।

बुंदेलखंड के विकास पर विशेष जोर
डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से निवाड़ी जिले के 168 गांवों के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही पृथ्वीपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम मोहन यादव ने निवाड़ी में दी सौगातें - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
  • निवाड़ी में विधि महाविद्यालय और एमबीए कॉलेज की स्थापना।
  • प्रदेश की प्रत्येक नगर पंचायत में गीता भवन का निर्माण।
  • निवाड़ी में सर्वसुविधायुक्त नए बस स्टैंड का निर्माण।
  • प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम सहायता बस सेवा शुरू की जाएगी।
  • तरीचर कला में गौशाला का निर्माण।
  • कनरे नदी पर जनौली-चंदावनी के बीच पुल का निर्माण।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और राज्यसभा सांसद महेश केवट ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है तथा किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें