फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Rain: दमोह में लगातार बारिश से पाठाघाट का पुल डूबा, 18 गांव का संपर्क टूटा

Wed, 28 Jun 2023 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में पिछले चार दिन से लगातार वर्षा हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। तेंदूखेड़ा ब्लॉक मे लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 3
दमोह में बारिश से कई गांवों का संपर्क आपस में कट गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
दमोह जिले में पिछले चार दिन से लगातार वर्षा हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। तेंदूखेड़ा ब्लॉक मे लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। झलौन मार्ग पर कुंजी नाला और गुंहची मार्ग पर पड़ने वाले पुल उफान पर हैं। वहीं जामुनखेड़ा मार्ग पर पड़ने वाला पठाघाट पुल भी बाढ़ग्रस्त हो गया है। यहां रात में ही पुल पर पानी आ गया जो सुबह 9 बजे कुछ समय के लिए उतरा उसके बाद फिर दोपहर के समय वर्षा होने से पुल पर पानी आ गया। शाम क़ो चार बजे के लगभग पांच फीट पानी पुल पर था, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद रहा। पुल पर पानी होने के कारण 18 गांव का संपर्क तेंदूखेड़ा मुख्यालय से टूट गया। सुरक्षा के लिहाज से पुल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। वहीं दमोह के कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया।

 
विज्ञापन

2 of 3
दमोह क्षेत्र में रेलवे पटरी भी पानी में डूब गई। - फोटो : सोशल मीडिया
डूबी रेलवे स्टेशन पर पटरियां
बुधवार को सुबह से हो रही वर्षा दोपहर तक जारी रही, जिससे कई जगह जलभराव के हालात देखे गए। दमोह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पटरियां पानी में डूबी दिखाई दीं जिससे ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। इसके अलावा माल गोदाम की पटरियां तो पूरी ही पानी में डूबी हुई थीं। करीब दो घंटे तक एक सी रफ्तार से पानी गिरने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव के हालात निर्मित हो गए और एक जगह पर तो नाली ही क्षतिग्रस्त हो गई। 

दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 की पटरियां पानी में डूब गईं, जिससे प्लेटफार्म क्रमांक दो से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। जहां तक प्लेटफार्म बना हुआ है वहां तक पटरियां दिखाई ही नहीं दे रही थी। इसके अलावा प्लेटफार्म क्रमांक एक पर बने माल गोदाम की पटरियां भी पानी में डूब गई थीं। यहां पर लगेज का काम होता है और पूरे दिन ट्रेनों में लोडिंग और अनलोडिंग का काम चलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बुधवार को लगातार चार घंटे एक जैसा पानी गिरता रहा। - फोटो : सोशल मीडिया
चार घंटे लगातार हुई वर्षा
बुधवार को सुबह से ही पानी गिरना शुरू हो गया था और सुबह दस बजे से शुरू हुई वर्षा दोपहर दो बजे थमी। चार घंटे तक लगातार वर्षा होती रही जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया और पूरे शहर में पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। शासकीय कार्यालय और स्कूल पानी से जलमग्न दिखाई दिए। बस स्टैंड एरिया में करीब दो फीट तक पानी सड़कों पर बह रहा था। इसी दौरान एक वाहन बीच सड़क पर बंद हो गया जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई और करीब एक किमी तक वाहन जाम में फंसे रहे। बस स्टैंड से लेकर किल्लाई नाका तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी थी। बंद वाहन को धक्का मारकर एक साइड किया गया उसके बाद जाम खुला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें