फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फुटपाथ पर छाता सुधारने वाली के पास बैठे CM शिवराज, 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद से खिला महिला का चेहरा

Sun, 06 Aug 2023 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के दौरे पर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर अलग अंदाज से चर्चा में आ गए। रविवार को वे जिले के माधवगंज इलाके में अचानक सड़क किनारे बैठी छाता सुधारने वाली महिला के पास पहुंच गए। 
विज्ञापन
1 of 3
विदिशा में छाता सुधारने वाली महिला के पास फुटपाथ पर बैठे सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के दौरे पर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर अलग अंदाज से चर्चा में आ गए। रविवार को वे जिले के माधवगंज इलाके में अचानक सड़क किनारे बैठी छाता सुधारने वाली महिला के पास पहुंच गए। उसके पास बैठ गए और हालचाल जाना। साथ ही 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। सारे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम के निर्देश पर महिला को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विदिशा जिले के माधवगंज क्षेत्र में छाता सुधारने की दुकान लेकर फूटपाथ पर बैठी महिला का नाम दुर्गाबाई है। महिला सुर्खियों में इसलिए है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक स्वयं जाकर बैठ गए और महिला का हालचाल जाने। इसके बाद उससे पूछा कि लाड़ली बहना के पैसे उन्हें मिल रहे हैं या नहीं और साथ ही मौके पर ही उक्त महिला के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी स्वीकृत की। इसके पश्चात उक्त महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विदिशा में सीएम शिवराज ने पसंदीदा पान भी खाया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने खाया पान
दुर्गाबाई को सारे घटनाक्रम पर यकीन नहीं हो रहा था कि सीएम खुद उसके पास बैठे और उसे कोई सरकारी मदद मिली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 50 हजार की राशि प्रदान की। वहीं विदिशा में सीएम शिवराज ने अपनी पसंद का पान बनवाकर खाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें