मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले में बुधनी गौरव दिवस के अवसर पर 44 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण और विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान सीएम चौहान ने बुधनी में स्वच्छता अभियान अंतर्गत डस्टबिन का कचरा, कचरा गाड़ियों में डालकर और उन्हें हरी झंडी दिखाते हुए नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
2 of 5
कचरा गाड़ी में कचरा फेंक स्वच्छता का संदेश देते सीएम चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कन्या पूजन कर बुधनी के गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज का दिन बुधनी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। हम बुधनी को हिन्दुस्तान में सबसे न्यारी बुधनी बनाएंगे। इसके लिए सबको मिलकर आगे आना होगा। आज का दिन संकल्प लेने का दिन है कि बुधनी के विकास में हम अपनी ओर से कुछ न कुछ योगदान जरूर देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने प्रतिवर्ष 7 मार्च से 10 मार्च के बीच बुधनी महोत्सव मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बुधनी महोत्सव मई में मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत बच्चों के साथ बाकी नागरिकों के बीच भी विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4 of 5
विकास कार्यों का लोकार्पण करते सीएम शिवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण कर सीएम ने कहा कि बुधनी को भी हमें इंदौर की तरह वॉटर प्लस सिटी बनाना है। इसके लिए सभी घरों को सीवरेज के सिस्टम से जोड़ना है। नहाने-धोने का पानी सड़कों पर नहीं आएगा तो बुधनी वॉटर प्लस सिटी बन जाएगा व देश के छोटे शहरों में नंबर एक पर आ जाएगा।
बुधनी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि इस बार बुधनी में कन्या विवाह का कार्यक्रम धूमधाम से करना है। शादी ऐसी हो कि पूरे हिंदुस्तान में मैसेज जाए। वहीं उन्होंने लोगों से बुधनी में स्थित 16 आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने की बात कही। सीएम शिवराज ने कहा कि मेरी कोशिश है कि बुधनी में लगातार ऐसी फैक्ट्री आती रहें कि लोगों को लगातार रोजगार मिलता रहे। उनमें हमारे बेटा-बेटियों को ऐसी ट्रेनिंग देंगे कि उनको रोजगार मिल जाए।