फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगी क्रूज हादसा: पीड़ितों के बीच पहुंचे CM, बच्चों को गले लगाकर दिया सहारा; एडवेंचर टूरिज्म के लिए बनेगी SOP

Fri, 01 May 2026 07:15 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बरगी डैम हादसे के बाद सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। 9 मौतें, 28 लोग सुरक्षित हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख और पीएम राहत से 2 लाख देने की घोषणा की। उच्चस्तरीय जांच और सख्त SOP लागू करने की बात कही गई।
विज्ञापन
1 of 5
बरगी डैम हादसा : प्रभावितों को ढांढस बंधाने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। कहीं बच्चों को गले लगाकर सांत्वना दी गई, तो कहीं बेटियों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें हिम्मत दी गई। मुख्यमंत्री सबसे पहले हादसे में जान गंवाने वाली नीतू सोनी के घर पहुंचे, जहां परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार की बच्ची अपने आंसू नहीं रोक सकी, जिस पर सीएम ने उसे सांत्वना दी। इसके बाद वे रियाज हुसैन के घर भी पहुंचे, जो इस हादसे में बाल-बाल बचे। रियाज ने बताया कि वे कई घंटे तक क्रूज में फंसे रहे और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे बच पाएंगे।

ये भी पढ़ें- बरगी हादसा: एक वेब ने नीचे दबाव बनाया, दूसरी ने हल को उठाया, बरमूडा ट्रायंगल जैसी दुर्लभ स्थिति से पलटा क्रूज

 
विज्ञापन

2 of 5
बरगी डैम हादसा : प्रभावितों को ढांढस बंधाने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी 
सीएम यादव ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरगी डैम हादसा: कांच तोड़ा और नीचे दबा, फिर भी जिंदा निकला; कैसे मौत से लड़कर किनारे तक पहुंचा 11 साल का जाफर?

 
विज्ञापन

3 of 5
बरगी डैम हादसा : प्रभावितों को ढांढस बंधाने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
राहत और सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी जिक्र किया। इसके अलावा, हादसे के दौरान लोगों की जान बचाने वाले स्थानीय नागरिकों को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें- बरगी डैम में तैरते मिले लाइफ जैकेट के कई बंडल, येलो अलर्ट के बीच क्यों चलाया गया क्रूज? लापरवाही उजागर

 

4 of 5
बरगी डैम हादसा : प्रभावितों को ढांढस बंधाने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
जांच के आदेश, दोषियों पर कार्रवाई तय
सीएम ने स्पष्ट किया कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। समिति में वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जो दुर्घटना के कारण, उस समय की परिस्थितियां और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरगी डैम हादसा: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, कहा- राहत-बचाव दल ने क्रूज को काटकर बचाई लोगों की जिंदगियां

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरगी डैम हादसा : प्रभावितों को ढांढस बंधाने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
एडवेंचर टूरिज्म के लिए बनेगी SOP
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्रूज, बोटिंग और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़ी गतिविधियों के लिए सख्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार की जाएगी। साथ ही मौसम विभाग की चेतावनियों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें