फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM in katni: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो में उमड़ी कटनी की जनता, जगह-जगह पुष्प वर्षा

Mon, 11 Jul 2022 11:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

CM in katni: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो में उमड़ी कटनी की जनता, जगह-जगह पुष्प वर्षा
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कटनी में रोड शो किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को कटनी पहुंचे। यहां रोड शो के उनका दौरान जोरदार स्वागत किया गया। महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित और पार्षदों के समर्थन में उन्होंने वोट मांगे। 
 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम शिवराज ने कहा कि आपकी सेवा, कटनी का विकास और प्रदेश की प्रगति के लिए मैं अविराम कार्य करता रहूंगा। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रोड शो से पहले दक्षिण मुखी हनुमानजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिद्ध हनुमानजी मंदिर से रोड शो में जनता उमड़ पड़ी। सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े लोग मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का अभिवादन कर रहे थे तो मुख्यमंत्री चौहान तथा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा भी जनता पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। रोड शो के आगे युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर नारे लगा रहे थे। जगह जगह मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का जनता ने तिलक, पुष्प तथा मिठाइयों से स्वागत किया। 

सीएम शिवराज ने कहा कि आपकी सेवा, कटनी का विकास और प्रदेश की प्रगति के लिए मैं अविराम कार्य करता रहूंगा। आपको सादर प्रणाम! कटनी का जो विकास हुआ है और जो आज स्वरूप है, वह भारतीय जनता पार्टी ने किया है, कांग्रेस ने कभी विकास नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम को सुनने पहुंचे लोगों के हाथों में धन्यवाद मामाजी के पोस्टर भी थे। - फोटो : सोशल मीडिया
रोड शो लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड से आजाद चौक पहुंचा, यहां रोड शो को संपन्न होना था लेकिन जनता के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष चांडक चौक से नदी पार तक खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते रहे। ढोल नगाड़ों के साथ जिस उत्साह से आज प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का अभतपूर्व रोड शो निकला। रोड शो बस स्टैंड पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान और  विष्णुदत्त शर्मा ने वर्चुअली प्रदेश की जनता एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  

पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे तथा महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित खुली जीप में सवार होकर जनता जनार्दन का अभिवादन कर रहे थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें