फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 10 मिनट तक बाघ से लड़ा युवक लहूलुहान!, गर्दन, हाथ और पीठ पर गहरे घाव, साथी की मदद से बची जान

Tue, 09 Sep 2025 11:22 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Tiger Attack: छिंदवाड़ा के पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन में बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने 10 मिनट तक बाघ से संघर्ष किया और साथी की मदद से जान बचाई। वन विभाग ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले के पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन के अंतर्गत कुमड़ीघाट गांव में एक बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। करीब दस मिनट तक युवक और बाघ के बीच संघर्ष होता रहा। इसमें वह बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कुमड़ीघाट गांव में बाघ ने किया हमला। - फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा के खमारपानी इलाके के अंबाड़ी में रहने वाला संजीव अपने साथी मुकेश धुर्वे के साथ कुमड़ीघाट गांव में स्थित मक्के के खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान खेत में छिपे बाघ ने अचानक सजीव पर हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। इस बीच मुकेश ने शोर मचाया, जिससे डरकर बाघ वहां से भगाया और संजीव की जान बच गई। बाघ के हमले में सजीव को गर्दन, हाथ और पीठ पर गहरी चोट आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
बाघ की तलाश जारी।
रविवार को इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संजीव को तुरंत जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, संजीव की हालत स्थिर है, उसका इलाज चल रहा है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन बाघ की मौजूदगी के कोई निशान नहीं मिले। परिक्षेत्र अधिकारी मार्तंड मरावी, दिनेश सैयाम और सुखराम उईके बाघ के तलाश में जुटे हैं। 

ये भी पढ़ें: गजब के चोर, दो महीने से कर रहे थे चोरी, मालिक का चकरा गया दिमाग, फिर सीसीटीवी में कैद हुई पूरी करतूत; वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
बाघ के डर से दहशत में ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में दहशत, सतर्क रहने की सलाह
इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल के आसपास सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

ये भी पढ़ें: हाथ में इस्लामिक झंडा: जुबान पर 'नारा ए तकबीर', छतरपुर एसडीओपी और ट्रैफिक प्रभारी का वीडियो वायरल; बढ़ा विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें