मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। छिंदवाड़ा में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। निचली इलाकों में घरों में पानी भर गया है। नागपुर नेशनल हाईवे भी बारिश के चलते कई घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
2 of 3
बीती रात छिंदवाड़ा में मूसलाधार बारिश हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीती रात जोरदार बारिश हुई है। निचले इलाकों गुलाबरा, रेलवे स्टेशन संबंधित क्षेत्रों के कुछ मकानों में पानी भर गया है। छिंदवाड़ा में बीते साल के मुकाबले डेढ़ गुना से ज्यादा पानी बरस चुका है। गुरैया रोड में निर्माणाधीन पुल के मार्ग में बोदरी नदी ओवर फ्लो होने से काफ़ी समय तक आवागमन प्रभावित हुआ। छिंदवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे कई घंटों बंद रहा।
देर रात हुई बारिश से रास्ते जलमग्न हो गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर लोगों ने आरोप लगाया कि निगम ने उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं बनाई है। चंद मिनटों की बारिश में लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया। गुलाबरा, रामबाग, इंदिरा नगर सहित निचले इलाकों में बड़े नालों और नालियों का पानी घरों में घुस गया। रहवासी रात से ही घरों से पानी उलीचते रहे।