शहीद भारत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रभारी मंत्री कमल पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधि, मेयर पद के प्रत्याशी भी पहुंचे
शहीद भारत यदुवंशी की अंतिम यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू पूर्व प्रोटोम स्पीकर दीपक सक्सेना भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी अनंत धुर्वे, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आहके, सहित हजारों की संख्या में लोग यहां मौजूद रहे।
पिता ने शहादत पर जताया गर्व
अपने जवान बेटे को भारत मां की रक्षा में शहीद होते देख पिता भावुक हो गए। नम आंखों से बेटे को विदाई देते हुए पिता ने कहा कि मेरे लिए इससे बढ़कर गौरव की बात क्या हो सकती है कि मेरा बेटा भारत माता की रक्षा करते करते अपने प्राण न्यौछावर कर के चला गया। वह अमर है अमर ही रहेगा मेरा बेटा सबसे अच्छा था, जो भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर स्वर्ग में चला गया।