जया किशोरी और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विख्यात कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी से शादी को लेकर कयास लगते रहे हैं। हालांकि, इन दोनों युवा कथावाचकों ने ऐसी बातों को हमेशा अफवाहें बताकर खारिज किया है। जहां शादी को लेकर जया किशोरी से कई बार सवाल पूछे जा चुके हैं। वहीं, कई मौकों पर धीरेंद्र शास्त्री भी साफ कह चुके हैं, समय आने पर वे इस पर निर्णय लेंगे।