पदयात्रा से पहले पूजन किया गया.
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर उतरी दिल्ली, हर तरफ लोगों का सैलाब
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में जहां हजारों की तादाद में देशभर से आए सनातनी चल रहे हैं वहीं दिल्ली भी कदम से कदम मिलाने के लिए सड़क पर उतर आई। हजारों लोग पदयात्रा के साक्षी बने। अपनी ललचाई आंखों से लोग न केवल यात्रा को देख रहे थे बल्कि उन्हें यात्रा की अगुवाई कर रहे बागेश्वर महाराज के संकल्प पर भरोसा है और वह उम्मीद कर रहे हैं कि सबके सहयोग से देश की दशा और दिशा बदलेगी।
ये भी पढ़ें-
वर्ल्ड कप जीतकर लौटी छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत, हजारों समर्थकों ने लगाए जयकारे
यात्रा में 12 साल के बच्चे से 65 साल के वृद्ध शामिल
बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की लंबाई पांच किलोमीटर से अधिक थी। इस पदयात्रा का तीन लाख से अधिक लोगों ने स्वागत किया। यात्रा को वृंदावन तक 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। पहले दिन की पदयात्रा 11 किलोमीटर की है। 11 किलोमीटर में से 5 किलोमीटर तक सिर्फ जन सैलाब दिखाई दे रहा था। 12 साल के बच्चे से लेकर 65 साल तक के वृद्ध, माताएं, बहनें महाराज श्री के साथ पदयात्रा में शामिल हैं।
200 से अधिक स्थानों में हुई पुष्प वर्षा
पदयात्रा का 200 से अधिक स्थानों में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। जिस क्षेत्र से पदयात्रा निकल रही थी उस क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। दरवाजे, छतों एवम ऊंचे स्थानों में खड़े होकर लोग पदयात्रा का अभिवादन कर रहे थे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर सनातनियों का उत्साह बढ़ाया।