फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धरती उगल रही सोने के सिक्के! अंधेरी रात में लोगों ने खोद डाले कई एकड़ खेत

Fri, 07 Mar 2025 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

Burhanpur News: मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला आज कल सुर्खियों में है। इसकी वजह है वो अजीबोगरीब घटना, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने असीरगढ़ किले के पास मौजूद खेतों को रात के अंधेरे में खोद डाला। अब यह सिलसिला रोज का हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
खेत में निकल रहा सोना! - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर  इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित खंडवा रोड पर ऐतिहासिक असीरगढ़ किले के लिए मशहूर असीर गांव आज कल खजाने के लिए खेतों में हो रही खुदाई के लिए काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चार महीने पहले यहां खेतों में खजाना सोने के सिक्के होने की अफवाह फैलने पर लोगों ने यहां खेत की खुदाई की थी।
विज्ञापन

2 of 5
खेत - फोटो : अमर उजाला
अब पिछले तीन दिन से फिर यहां खुदाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ आधी रात को मोबाइल टॉर्च के उजाले में खेतों को खोद रही है। दावा है कि यहां सोने के सिक्के मिल रहे हैं। वहीं, वीडियो सामने आने पर गुरुवार दोपहर निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां लोग तो नहीं मिले, लेकिन हर तरफ खोदे गए गड्ढे नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
खेत - फोटो : अमर उजाला
असीरगढ़ किले का इतिहास 
देश में पहचान रखने वाले असीरगढ़ किले का एक बड़ा इतिहास रहा है। उसके आसपास खेत में लोग खजाने की खोज के लिए खेतों में खुदाई कर रहे हैं। कुछ महीने पहले भी यहां से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई थीं, तब भी पुलिस प्रशासन ने इससे इनकार किया था। अब एक बार फिर अफवाह के बाद यहां खुदाई के वीडियो सामने आए हैं। पुलिस इसे भी पुराने गड्ढे बता रही है। लेकिन जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, इससे साफ है कि कुछ दिन में ही यहां खुदाई हुई है।

4 of 5
खुदाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला
असीरगढ़ निवासी ने क्या बताया
बुरहानपुर के असीरगढ़ निवासी वसीम खान ने बताया कि हारून सेठ का  खेत है, सोने के सिक्के निकल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है शाम सात बजे बाद से खेतों में लोग पहुंच जाते हैं। रात तीन बजे भीड़ खुदाई करने खेत में पहुंच जाती है। इसके चलते खेत मालिक भी परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुदाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बुरहानपुर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार से इस बारे में मीडिया ने पूछा तो बताया कि आप लोगों ने बात संज्ञान में लाई है, जाच करवाते हैं। खुदाई करते कोई मिलता है तो कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें